नई दिल्ली। ‘बिग बॉस 17’ के विनर और स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) ने बीते महीने गुपचुप दूसरा निकाह किया था। उन्होंने मेकअप आर्टिस्ट महजबीन कोटवाला शादी की, जिसकी खबर कानों-कान किसी को न होने दी। हालांकि, कुछ समय के बाद सोशल मीडिया पर इस कपल की शादी का सच सामने आया।
इन दिनों ये कपल दुबई में है और अपना हनीमून एन्जॉय कर रहा है। साथ ही साथ इस कपल ने अपनी फर्स्ट मंथ वेडिंग एनिवर्सरी भी सेलिब्रेट की, जिसकी एक झलक महजबीन ने 26 जून को इंस्टा स्टोरी पर शेयर की थी। वहीं अब मुनव्वर फारूकी पहली बार कैमरे के सामने पत्नी को किस करते नजर आ रहे हैं और ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
