Tuesday, March 24, 2026
No menu items!
Homeराज्य की खबरेंमप्र के इंदौर में 20 मुसलमानों की हुई घर वापसी, अपनाया हिंदू...

मप्र के इंदौर में 20 मुसलमानों की हुई घर वापसी, अपनाया हिंदू धर्म

इंदौर. मध्य प्रदेश के इंदौर में शुक्रवार को मुस्लिम धर्म छोड़कर 20 लोगों ने हिंदू धर्म अपना लिया है. खजराना गणेश मंदिर में पूजा-पाठ और हवन के बाद लोगों की हिंदू धर्म में वापसी हुई है. विश्व हिन्दू परिषद मालवा प्रांत के प्रमुख संतोष शर्मा के नेतृत्व में इन 20 लोगों ने मुस्लिम धर्म छोड़कर हिन्दू धर्म अपनाया है. जमीन बी (58) अब जमना बाई, नीलोफर शेख (34) अब निकिता, अक्षा शेख (34) अब आकांक्षा, रज्जाक अब रोहित नाम से जाने जाएंगे.

जिन लोगों ने घर वापसी की है वे काफी दिनों से विश्व हिंदू परिषद सहित कई लोगों के संपर्क में थे. उसी के बाद पहले उनसे यज्ञ करवाया गया. गंगाजल का छिड़काव करके भगवान गणेश की पूजा अर्चना करवाई गई. उसके बाद विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने उनकी घर वापसी करवाई है. जिन मुसलमानों ने हिंदू धर्म अपनाया है उनमें इंदौर के चंदन नगर, खजराना सहित मंदसौर और नीमच के कई लोग शामिल हैं.

अंजुम शाह अब आरती, अबरार अब अभिषेक, मुबारक अब मनीष, रईस अब राजू, रईस खान अब अर्पित, सुराया बी अब पूजा, मेहरून बी अब ममता, कालू खान अब करूंलाल, रुकैया अब रुक्मणी, जालिम बी अब जानवी, जाकिर अब राहुल, रजिया अब रानी और शमीम शाह अब शानू के नाम से जाने जाएंगे. इन सभी का मानना है कि मुस्लिम धर्म में कट्टरता है, तीन तलाक और हलाला जैसी प्रथाएं हैं, जो उन्हें पसंद नहीं थीं.

इनका कहना है कि अगर इन प्रथाओं का ये लोग विरोध करते हैं तो उनका समाज में उठना-बैठना और हुक्का-पानी तक बंद कर दिया जाता है. हिंदू धर्म में ऐसा कुछ नहीं होता. इन सभी का कहना है कि हिंदू धर्म में सभी को पूरी आजादी है. चाहे महिला हो या पुरुष, सभी को समान आजादी है. मुस्लिम से हिंदू बने सभी लोगों ने कलेक्ट्रेट में आवेदन के साथ शपथ पत्र भी दिया है. सभी लोग हिंदू धर्म अपनाकर बेहद खुश हैं. मुसलमान से हिंदू बनीं महिलाओं ने बताया कि वो काफी दिनों से सनातन धर्म अपनाना चाह रही थीं. लेकिन ऐसा कर नहीं पा रही थीं. फिर पिछले दिनों ही विश्व हिंदू परिषद के कुछ कार्यकर्ताओं से उनकी मुलाकात हुई. उसके बाद उन्होंने सनातन धर्म में आने की इच्छा व्यक्त की और आ गईं.

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments