मुंबई: मायानगरी मुंबई के आग्रिपाडा इलाके में एक व्यक्ति के खिलाफ नाबालिग रिश्तेदार बच्चे से गलत व्यवहार करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो (POCSO) एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, क्लासिक टावर निवासी 40 वर्षीय अदिल इसहाक लतीफ़ पर आरोप है कि उसने अपने 13 वर्षीय रिश्तेदार बच्चे के साथ अनुचित व्यवहार किया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी ने बच्चे को आपत्तिजनक वीडियो दिखाए और उसके साथ अनुचित तरीके से पेश आया।
मामला सामने आने के बाद से आरोपी कथित तौर पर फरार बताया जा रहा है। आग्रिपाडा पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।
सूत्रों के मुताबिक, घटना के बाद पीड़ित परिवार काफी डरा हुआ है और मानसिक तनाव में है। पुलिस ने परिवार को आवश्यक सहायता और सुरक्षा का भरोसा दिलाया है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
