Thursday, April 16, 2026
No menu items!
HomeBreaking Newsपनौती के बाद अब 'पापी', पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने...

पनौती के बाद अब ‘पापी’, पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने नाम लिए बिना PM मोदी पर निशाना साधा

World Cup Final: वर्ल्ड कप 2023 फाइनल में भारत की हार पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रतिक्रिया दी है। ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने कहा कि अगर विश्व कप का मैच कोलकाता या मुंबई (Mumbai) में खेला जाता तो भारत जीत जाता। ममता बनर्जी ने कहा कि भारतीय टीम ने विश्व कप में सभी मैच जीते, सिवाय उस मैच के जिसमें ‘पापियों’ ने भाग लिया था। इसके पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भी पीएम मोदी के लिए ‘पनौती शब्द का प्रयोग किया था। क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला गया था। अब इस पर विपक्ष ने जमकर निशाना साधा है।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए मैच में ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने भारत को छह विकेट से हरा दिया था। इस वजह से सभी खिलाड़ी और दर्शक निराश हो गए। भारतीय टीम (Indian Cricket Team) को इस साल विश्व कप 2023 जीतने का प्रमुख दावेदार माना जा रहा था। इसकी सबसे बड़ी वजह यह थी कि भारत ने सेमीफाइनल तक सभी मैचों में शानदार और लगभग एकतरफा जीत दर्ज की थी।

इसे भी पढ़ें:महाविकास अघाड़ी में शरद पवार ने 8 लोकसभा सीटों पर किया दावा, जानिए NCP की लिस्ट

पीएम मोदी पर ममता बनर्जी का हमला

अहमदाबाद में वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मैच देखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई बड़े नेता मौजूद थे। तो वहीं पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बिना नाम लिए बीजेपी नेताओं की जमकर आलोचना की है। इससे पहले ममता बनर्जी ने सरकार पर क्रिकेट का भगवाकरण करने का भी आरोप लगाया था।

इसे भी पढ़ें:ममता दीदी के पश्चिम बंगाल में 20000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा रिलायंस, मुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान

उन्होंने कहा था कि बीजेपी पूरे देश को भगवा रंग में रंगने की कोशिश कर रही है। ममता बनर्जी ने यह भी कहा था कि भारतीय टीम को प्रैक्टिस के दौरान भगवा जर्सी पहनने की जरूरत नहीं है। इसलिए खिलाड़ियों ने भी विरोध किया था। भारत द्वारा मैच के दौरान पहनी जाने वाली जर्सी का रंग नीला है, जबकि अभ्यास पोशाक भगवा है।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments