कराची: विधानसभा चुनाव के नतीजों में चार में से तीन राज्यों में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिल रहा है। जबकि एक राज्य में कांग्रेस सत्ता में आ गई है। हालांकि, राजस्थान की सत्ता कांग्रेस के हाथ से निकल गई है। आज के नतीजे के बाद कांग्रेस में गम का माहौल है। इस चुनाव नतीजों के बाद कई प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। बीजेपी की इस जीत पर पाकिस्तान से से भी प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं। पाकिस्तान के एक पूर्व क्रिकेटर ने सीधे तौर पर कांग्रेस को ही घेरा है। इस खिलाड़ी ने ट्वीट करके कांग्रेस को घेरा है।
वर्ल्ड कप के बाद पनौती शब्द अचानक चर्चा में आ गया। बाद में एक चुनाव प्रचार रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पनौती शब्द बोलकर बिना नाम लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की थी। अब चार राज्यों के नतीजों के बाद पनौती शब्द एक बार फिर चर्चा में आ गया है। नतीजों के बाद पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने ट्वीट कर पूछा है कि अब पनौती कौन हैं?
लोग भी पूछ रहे हैं पनौती कौन?
चार राज्यों के चुनावी नतीजों के बाद जनता की ओर से भी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। सोश्ल मीडिया पर पूछा जा रहा है कि पनौती कौन है? राहुल गांधी की जमकर आलोचना भी हो रही है।
Panauti kaun? 😂
— Danish Kaneria (@DanishKaneria61) December 3, 2023
फिर ट्रेंड हो रहा पनौती शब्द
चार राज्यों के चुनाव नतीजों के बाद पनौती शब्द एक बार फिर ट्रेंड में आ गया है। #राहुल_गांधी_पनौती_है, मोदी मैजिक, लाडली बहना, टाटा बाय… आदि शब्द ट्रेंड करते नजर आ रहे हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर कई मीम्स भी वायरल हो रहे हैं।
— Reel Life™ (@NicelyTrade) December 3, 2023
क्या हैं नतीजे
चार राज्यों के विधानसभा चुनाव का परिणाम सामने आ गया है। इसके मुताबिक राजस्थान में कांग्रेस को 70 और बीजेपी को 113 सीटें मिल रही हैं। मध्य प्रदेश में बीजेपी को 161 और कांग्रेस को 66 सीटें मिल रही हैं। छत्तीसगढ़ में बीजेपी को 55 और कांग्रेस को 32 सीटें मिल रही हैं। साथ ही तेलंगाना में कांग्रेस को 63 और बीजेपी को 8 सीटें मिल रही हैं।
