Thursday, April 16, 2026
No menu items!
HomeबॉलीवुडDinesh Phadnis: CID ​​फेम दिनेश फड़नीस का निधन! 'फ्रेडी' की भूमिका में हुए...

Dinesh Phadnis: CID ​​फेम दिनेश फड़नीस का निधन! ‘फ्रेडी’ की भूमिका में हुए थे लोकप्रिय

Dinesh Phadnis Passed Away: लोकप्रिय शो ‘सीआईडी’ में फ्रेडी (फ्रेडरिक) की भूमिका निभाने वाले दिनेश फड़निस पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। अस्पताल में उनका इलाज भी चल रहा था। लेकिन बीमारी से लड़ते लड़ते वो ज़िंदगी की जंग हार गए। कल रात यानि 4 दिसंबर को उनका निधन हो गया। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक 1 दिसंबर की रात उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के तुंगा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका इलाज तुंगा अस्पताल में चल रहा था।

दिनेश के को एक्टर (सह-कलाकार) और ‘सीआईडी’ अभिनेता दयानंद शेट्टी (दया) ने कहा था कि लीवर फेल होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

आज 5 दिसंबर को उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए सीआईडी शो ​​की पूरी स्टारकास्ट उनके घर पहुंची है। दिनेश फडनिस के निधन की खबर से मनोरंजन जगत में मातम सा छा गया है। फैंस और कलाकार पोस्ट शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

 दिनेश फडनिश ने कई सालों तक ‘सीआईडी’ में काम किया। उन्होंने 1998 से 2018 तक फ्रेडरिक की भूमिका निभाई। इसके अलावा वह ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में भी एक छोटे से रोल में नजर आए थे। शो में उनका मजाकिया अंदाज सभी को पसंद था।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में भी काम किया

इतना ही नहीं, सीआईडी ​​के अलावा दिनेश ने सीरियल अदालत, सीआईडी ​​स्पेशल ब्यूरो, तारक मेहता का उल्टा चश्मा में भी काम किया है। इसके अलावा वह आमिर खान की फिल्म ‘सरफरोश’ और ऋतिक रोशन की ‘सुपर 30’ में भी नजर आए थे।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments