मुंबई: बुधवार को लीड न्यूज़ टुडे ने मुंबई उपनगर के मलाड पूर्व इलाके में धड़ल्ले से चल रहे अवैध ऑनलाइन लॉटरी केंद्रों से जुड़ी खबर पब्लिश की थी। खबर के पब्लिश होने के बाद मुंबई पुलिस एक्शन में नजर आई। नतीजतन कल तक जो अवैध ऑनलाइन लॉटरी केंद्र शुरू थे। आज वहां ताला नजर आया। हालांकि, अवैध लॉटरी केंद्रों का बंद होना महज एक रस्म अदायगी है या फिर कुछ और इसका पता तो बाद में ही चलेगा। लीड न्यूज़ टुडे मुंबई पुलिस का भी शुक्रगुजार है कि उन्होंने ये त्वरित एक्शन लिया।
बता दें कि मायानगरी मुंबई में फिलहाल आधा दर्जन से ज्यादा कंपनियां अवैध लॉटरी का कारोबार चला रही हैं। जिसमें स्किल 11, ग्रीन 11, डॉट 11 जैसी कंपनियां शामिल हैं। कई बार इन अवैध लॉटरी के अड्डों पर कारवाई भी हुई है लेकिन लॉटरी के इन अवैध कारोबारियों के अंदर मुंबई पुलिस का कोई खौफ नजर नहीं आ रहा है।
इसे भी पढ़ें: पर्दे के पीछे अवैध लॉटरी का धंदा, मुंबई पुलिस की नाक के नीचे फलफूल रहा कारोबार
इस वजह से गरीब इंसान इन अवैध लॉटरी के कारोबारियों के चुंगल आसानी से फंसकर अपनी मेहनत की कमाई को लुटाकर घर लौट रहा है। इन अवैध लॉटरी कारोबारियों की वजह से महाराष्ट्र सरकार की तिजोरी पर भी खासा असर पड़ रहा है। जल्द ही हम मुंबई के अन्य इलाकों में चल रहे अवैध लॉटरी केंद्रों की भी खबर आपके सामने पेश करेंगे।
