Friday, February 27, 2026
No menu items!
Homeक्राइममुंबई में दिनदहाड़े इत्र व्यवसायी की दुकान का ताला तोड़कर कब्जे का...

मुंबई में दिनदहाड़े इत्र व्यवसायी की दुकान का ताला तोड़कर कब्जे का प्रयास, कुलाबा थाने में FIR दर्ज

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के कुलाबा इलाके में दानिश परफ्यूम्स और अल-अकीब नाम की दुकान से सामान चोरी करने और दुकान पर जबरन कब्ज़ा करने के आरोप में कुलाबा पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है उनके नाम इशाक शेख और राबिया शेख  है। अभी तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त बाहर हैं। दुकान के मालिक अयूब ओबैदुल्ला शेख ने कुलाबा पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत में बताया कि आरोपीयों उनसे अपनी दुकान किराए पर ली थी लेकिन उन्होंने न तो किराया दिया और न ही डिपोजिट की रकम। यहां तक कि उन्होंने दुकान की बिजली और इंटरनेट बिल भी नही जमा किया।

जिसके बाद अयूब शेख ने तीन महीने के भीतर दुकान वापस ले ली। इसके बाद अयूब शेख ने इसे शराफत नाम के व्यक्ति को किराए पर दे दिया। लेकिन शराफत किराया देने के बजाय टालमटोल करता रहा। इस बीच अयूब शेख ने शराफत से दुकान ले ली और ताला लगा दिया। जिस पर शराफत ने गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। मामले की संजीदगी को देखते हुए अयूब ने कुलाबा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

छेड़छाड़ की झूठी एफआईआर दर्ज कराई

इसी बीच अचानक इशाक शेख, राबिया शेख, शराफत और एक सामाजिक कार्यकर्ता कलाबा पुलिस स्टेशन पहुंचे और उनके खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं के तहत झूठी एफआईआर दर्ज कराई। अयूब शेख ने अपनी गिरफ्तारी से पहले मुंबई सत्र न्यायालय में जमानत याचिका दायर की। कोर्ट ने पुलिस की गिरफ्तारी से पहले जमानत की याचिका स्वीकार करते हुए पुलिस को कड़ी फटकार लगाई।

हैरत तो तब हुई जब पुलिस पंचनामा के लिए उनकी दुकान पर पहुंची तो वहां मौजूद आरोपियों ने पुलिस की मौजूदगी में ही दुकान पर कब्जा करने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। जब आरोपियों ने दुकान पर कब्ज़ा करने की कोशिश की और जैसे ही उन्होंने दुकान के ताले तोड़े। फ़ौरन अयूब शेख ने इसकी शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों तक पहुंचाई। जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments