Hair Care Tips : अभी के इस सोशल मीडिया के ज़माने में सुन्दर दिखना सबसे इम्पोर्टैंट बात हैं. ऐसे में कम उम्र में ही बाल झड़ना एक बड़ी समस्या हैं. आप ने देखा होगा कि कम उम्र में ही बच्चों के सिर पर सफेद बाल आने लगते हैं और उम्र बढ़ने के साथ-साथ सिर के सारे काले बाल गायब होकर सफेद हो जाते हैं. बाल बढ़ने के लिए और काले बालों को वापिस लेन के लिए लोग बहुत से नुस्खे आजमाते हैं. इसलिए लोग कई बार केमिकल का इस्तेमाल करते हैं. पर आयुर्वेद में एक ऐसा नुस्खा हैं जिसके इस्तेमाल से न सिर्फ बाल मजबूत होंगे बल्कि सिर के सफेद बाल भी दूर हो जाएंगे और सिर पर फिर से काले बाल आ जाएंगे।
करी पत्ता तो आप जानते होंगे. इसका इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है. पर ये पत्ता बालों के लिए बहुत फायदेमंद है. इस पत्ते का पेस्ट बनाकर सफेद बालों पर लगाने से सफेद बाल काले होने लगते है. इतना ही नहीं तो वे मजबूत भी होते हैं. ये पत्तियां स्वाद में हल्की मीठी होती हैं और सेहत के लिए भी फायदेमंद होती हैं. इन पत्तियों में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो शरीर की कई समस्याओं को दूर करने में काम आता हैं
सिर के सफेद बाल करे काले…
हमारे आसपास पाए जाने वाले करी के पेड़ को औषधीय पेड़ माना जाता है, इसकी हरी पत्तियों में बहुत ताकत होती है. इस करी पत्ते को नारियल के तेल में कुछ देर तक धीमी आंच पर पकाएं, फिर इस पेस्ट को रोजाना सिर के सफेद बालों पर लगाए. यह सफेद बालों को काला करने की पारंपरिक औषधि है.
