Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
Homeराजनीतिगंगा पूजन और काल भैरव के दर्शन कर पीएम मोदी ने भरा...

गंगा पूजन और काल भैरव के दर्शन कर पीएम मोदी ने भरा नामांकन

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को तीसरी बार वाराणसी से नामांकन भर दिया है। उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट पर पीएम नरेंद्र मोदी तीसरी बार चुनावी मैदान में उतर गए हैं। पहली बार 2014 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी बतौर गुजरात के मुख्यमंत्री पर्चा दाखिल करने पहुंचे थे। तब उनकी जीत के साथ ही वाराणसी ने देश का प्रधान चुनने वाली सीट के रूप में पहचान बना ली थी। 2019 में एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी वाराणसी लोकसभा सीट से ही जीत दर्ज करने में कामयाब रहे। और अब 2024 में पीएम नरेंद्र मोदी ने इस सीट से तीसरी बार दावेदारी पेश की है।

जिला कार्यालय पहुंच कर उन्होंने मंगलवार को नामांकन दाखिल कर दिया। इसके साथ ही काशीवासियों के सामने एक बार फिर सांसद चुनने का नहीं, बल्कि देश के ‘नायक’ यानी प्रधानमंत्री को सीधे वोट करने और चुनने का मौका आ गया है। पर्चा एनडीए गठबंधन के कई नेता मौजूद रहे। प्रधानमंत्री सबसे पहले बनारस के दशाश्वमेध घाट पर पहुंचे। इसके बाद काल भैरव मंदिर का दर्शन किया। उनके नामांकन के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा, महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे समेत कई नेताओं की मौजूदगी रही।

डीएम सह जिला निर्वाचन अधिकारी अपने चेयर पर विराजमान रहे। पीएम मोदी ने खड़े होकर शपथ पढ़ी। इसमें उन्होंने कहा कि मैंने उम्मीदवारी को लेकर जो भी विवरण जमा कराए हैं, वह सही हैं। पीएम मोदी के नामांकन के दौरान निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय कक्ष में सीएम योगी और पीएम मोदी के प्रस्तावक मौजूद रहे।

पीएम नरेंद्र मोदी नामांकन फॉर्म दाखिल करने के दौरान ज्योतिषाचार्य आचार्य गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ के साथ मंत्रणा करते दिखे। पंडित गणेश्वर शास्त्री ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और राम मंदिर का शुभ मुहूर्त निकाला था। पीएम मोदी के साथ वे गंभीरता से चर्चा करते दिखाई दिए।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments