Friday, March 27, 2026
No menu items!
Homeबॉलीवुडविराट-अनुष्का ने निभाई दोस्‍ती, पैपराजी को भेजा ये अनोखा तोहफा

विराट-अनुष्का ने निभाई दोस्‍ती, पैपराजी को भेजा ये अनोखा तोहफा

नई दिल्‍ली । विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने पैपराजी के साथ अपनी दोस्ती को निभाते हुए आज उन्हें खुश कर दिया है। स्टार कपल ने पैपराजी के लिए खास गिफ्ट हैंपर भेजा है जिसके एक प्रोडक्ट की कीमत आपको हैरान कर सकती है। दरअसल, विराट और अनुष्का अपनी बेटी वामिका के जन्म के बाद से हो पैपराजी से रिक्वेस्ट करते आए हैं कि वो उनकी प्राइवेसी का ख्याल रखते हुए बच्चों की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर न शेयर की जाएं। पैपराजी से मिले इस समर्थन से खुश हो कर स्टार कपल ने उनके लिए कुछ ऐसा गिफ्ट भेजा है जिसकी शायद उन्होंने कल्पना भी नहीं की होगी।

गिफ्ट हैंपर में निकले प्रोडक्ट्स की कीमत
अनुष्का और विराट ने पैपराजी के वादे से खुश होते हुए एक गिफ्ट हैंपर भेजा है। इस हैंपर में नॉइज़ की स्मार्ट वाच है जिसकी कीमत करीब 2000 है। एक पॉवर बैंक है जिसकी कीमत ऑनलाइन 669 से 1100 के बीच है। पानी की बोतल जो करीब 500 रुपये तक की है। एक वेस्ट बैग है जिसके ब्रांड के आधार पर कीमत 550 से 1000 के बीच है। इसके अलावा स्वीट या चॉकलेट भी भेजी गई है। कुल मिलाकर एक गिफ्ट हैंपर की कीमत 5000 से 6000 तक है। इस हैंपर में एक नोट भी है जिसमें पैपराजी को उनके बच्चों की प्राइवेसी का ख्याल रखने के लिए थैंक्यू कहा गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

प्राइवेसी का मामला है
विराट और अनुष्का अपनी शादी के बाद से लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करते आए हैं। खास कर जब बात उनके दोनों बच्चों की हो तो वो किसी भी तरह से उन्हें खबरों का हिस्सा नहीं बनने देना चाहते। साथ ही बच्चों को पैपराजी के कैमरों से भी दूर रखते आए हैं।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments