Monday, March 23, 2026
No menu items!
Homeअंतरराष्ट्रीयनेपाल में गृहमंत्री खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन, सड़क से संसद तक कर...

नेपाल में गृहमंत्री खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन, सड़क से संसद तक कर रही विरोध

काठमांडू । नेपाल के उपप्रधानमंत्री और गृहमंत्री रवि लामिछाने के खिलाफ विपक्ष ने कांग्रेस संसद के दोनों सदनों से लेकर सड़क तक मोर्चा खोल दिया है। विपक्ष संयुक्त संसदीय जांच समिति की मांग पर अड़ा है। नेपाली कांग्रेस तो संसद के पिछले सत्र से लेकर इस बार के बजट सत्र तक लगातार सदन की कार्रवाई अवरूद्ध कर प्रदर्शन कर रही है।

विपक्ष ने बजट सत्र में कार्यवाही एक मिनट के लिए भी नहीं चलने दी है। संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को राष्ट्रपति संबोधित जरूर कर चुके हैं पर धन्यवाद प्रस्ताव की औपचारिकता अब तक पूरी नहीं हो पाई है। नेपाली कांग्रेस के प्रमुख सचेतक रमेश लेखक ने कहा कि जब तक हमारी मांग पूरी नहीं हो जाती सदन की कार्यवाही नहीं चलने दी जाएगी।

कांग्रेस ने सरकार पर दबाब बढ़ाने के लिए अपनी पार्टी के सभी संगठनों को सड़क पर उतार दिया है। आज सुबह से ही कांग्रेस के छात्र और युवा संगठनों के कार्यकर्ता लामिछाने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। तरुण दल के नेता काठमांडू के अलग-अलग इलाके में गृहमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। कुछ जिला मुख्यालयों में भी विरोध प्रदर्शन होने की सूचना है।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments