Thursday, March 26, 2026
No menu items!
Homeराजनीतिपीएम मोदी वॉर, कांग्रेस और झामुमो वालों को विकास का क, ख,...

पीएम मोदी वॉर, कांग्रेस और झामुमो वालों को विकास का क, ख, ग, घ भी नहीं मालूम

रांची। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के मतदान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड पहुंचे। उन्‍होंने जमशेदपुर में चुनाव प्रचार किया। रैली विपक्ष पर जमकर निशाना साधा और राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) को घेरा। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और जेएमएम जैसी पार्टियों ने झारखंड को हर मौके पर लूटा है। रायबरेली से चुनाव लड़ने के राहुल गांधी के फैसले पर भी पीएम मोदी ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शहजादे सबको यह कह रहें कि ये (रायबरेली) उनकी मम्मी की सीट है।

पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस और झामुमो वालों को विकास का क, ख, ग, घ भी नहीं मालूम है। इनका तरीका है झूठ बोलो, जोर से बोलो, बार-बार बोलो, इधर भी बोलो-उधर भी बोलो। इनके मुद्दे हैं- गरीब की संपत्ति का एक्स-रे करेंगे, उसे छीनेंगे, एससी-एसटी-ओबीसी का आरक्षण छीनेंगे, मोदी को रोज नई-नई गालियां देंगे। इससे आगे ये सोच ही नहीं सकते हैं। कांग्रेस और जेएमएम जैसी पार्टियों ने हमारे झारखंड को हर मौके पर लूटा है। कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है।
लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी वायनाड के अलावा रायबरेली से भी चुनाव लड़ रहे हैं। राहुल के रायबरेली से चुनाव लड़ने के फैसले पर पीएम मोदी ने तंज कसा। उन्होंने कहा, कांग्रेस के शहजादे वायनाड से भागकर चुनाव लड़ने रायबरेली गए हैं। वे सबको कहते घूम रहे हैं कि ये मेरी मम्मी की सीट है। कोई आठ साल का बच्चा स्कूल में पढ़ने जाता है, तब भी वो ये नहीं कहता है कि ये मेरे पापा का स्कूल है, भले ही उसके पापा वहां पढ़े हों। ये परिवारवादी लोग संसदीय सीटों का वसीयतनामा लिख रहे हैं। ऐसी परिवारवादी पार्टियों से झारखंड को बचाकर रखना है।

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर देश के उद्यमियों को अपना दुश्मन मानने का आरोप लगाए हैं। उन्होंने पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा, उनके नेता खुलेआम कहते हैं, जो कारोबारी हमें पैसा नहीं देते, हम उन पर हमला करते हैं। यानी कांग्रेस और जेएमएम जैसे दलों को देश के उद्योगों से मतलब नहीं है।

प्रधानमंत्री ने कहा, उनके (कांग्रेस के) शहजादे आए दिन उद्योगों, उद्योगपतियों और निवेश का विरोध करते हैं। आने वाले दिनों में कौन उद्योगपति उनके राज्य मे जाकर पूंजी निवेश करेगा? उन राज्यों के नौजवानों का क्या होगा? कांग्रेस जैसे दलों ने कभी आपकी परवाह नहीं की। इन लोगों ने 60 साल तक ‘गरीबी हटाओ’ का झूठा नारा दिया। ये मोदी है, जिसने 25 करोड़ गरीबों को गरीबी से बाहर निकाला।

झारखंड में जमीन घोटाले को लेकर पीएम मोदी ने झामुमो को घेरा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि झामुमो ने झारखंड में जमीन घोटाला किया। इन्होंने गरीब आदिवासियों की जमीनें हड़पीं, सेना की जमीनें हड़पीं। इनके घरों से जो नोटों के पहाड़ बरामद हुए हैं, वे पैसे आपके हैं। मोदी इन बेईमानों के ठिकानों से पैसा बरामद करवा रहा है। मैं इन पैसों को सरकार की तिजोरी में ले जाने के लिए बरामद नहीं कर रहा हूं। पीएम मोदी ने झारखंड के नागरिकों को गारंटी देते हुए कहा, मैं रास्ता खोज रहा हूं, ये सारे पैसे जिनके हैं, मैं उन गरीबों को इसे लौटाऊंगा। ये मोदी की गारंटी है।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments