Thursday, March 26, 2026
No menu items!
Homeराजनीतिराहुल और अखिलेश की सभा में भीड़ हुई बेकाबू, भगदड़ मचने से...

राहुल और अखिलेश की सभा में भीड़ हुई बेकाबू, भगदड़ मचने से सभा रद्द, दोनों नेता बैरंग लौटे

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में रविवार को इंडी गठबंधन की जनसभा थी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को सभा को संबोधित करना था। पर जमकर हंगामा होने की वजह से ये सभा नहीं हो सकी। बता दें, इस दौरान भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ ने मंच के आसपास लगाई गईं बैरिकेडिंग तोड़ दी। रैली स्थल पर भगदड़ जैसा माहौल हो गया और दोनों नेताओं को सभा किए बिना ही लौटना पड़ गया।

बता दें, जैसे ही दोनों नेता सभा स्‍थल पहुंचते हैं वैसे ही कार्यकर्ता बेकाबू हो गए और नेताओं के मंच तक पहुंच गए. हंगामा इतना जबरदस्त हुआ कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव बिना भाषण दिए ही मौके से निकल गए। फूलपुर लोकसभा सीट पर राहुल और अखिलेश की संयुक्त जनसभा होनी थी। हंगामें में कई लोगों को चोटें भी आईं। इसके साथ ही मीडिया कर्मियों के कैमरा स्टैंड भी टूट गए। इससे पहले रांची में भी इंडी ब्लॉक की सभा में हंगामा हुआ था, जिसमें दो गुटों के कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए और जमकर हाथापाई हुई थी।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments