Monday, March 23, 2026
No menu items!
Homeअंतरराष्ट्रीयपीओके के पूर्व पीएम सरदार तनवीर इलियास खान अरेस्‍ट, जाने क्‍या है...

पीओके के पूर्व पीएम सरदार तनवीर इलियास खान अरेस्‍ट, जाने क्‍या है पूरा मामला

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के पूर्व प्रधानमंत्री सरदार तनवीर इलियास खान को पारिवारिक संपत्ति विवाद मामले में गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों के अनुसार गिरफ्तारी के बाद उन्हें मार्गल्ला पुलिस स्टेशन में स्थानांतरित कर दिया गया। कैपिटल पुलिस ने भी उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि की। इलियास को पारिवारिक संपत्ति जब्त करने और गोलीबारी की एक घटना में शामिल होने के आरोप में हिरासत में लिया गया था।

इलियास की गिरफ्तार के बाद समर्थकों ने पुलिस स्टेशन के बाहर किया प्रदर्शन
इलियास की गिरफ्तारी के बाद वकील और उनके समर्थक पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन करने लगे, जबकि पार्टी के कार्यकर्ता उनके आवास के बाहर इकट्ठा हुए। एक मई को इलियास के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। उनपर सेंटोरस मॉल के केंद्रीय कार्यालयों और महत्वपूर्ण दस्तावेजों को हथियाने की कोशिश करने का आरोप लगाया गया है। सेंटोरस मॉल के डिप्टी सुरक्षा प्रभारी कर्नल (सेवानिवृत्त) टीपू सुल्तान ने इलियास के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।

आरोपियों की सूची में अन्य नाम भी शामिल
इलियास के अलावा आरोपियों की सूची में मोहम्मद अली, अनिल सुल्तान, रिजवान और अन्य संदिग्धों के नाम भी शामिल हैं। एफआईआर के अनुसार, सरदार तनवीर इलियास 20 से 25 व्यक्तियों के एक सशस्त्र समूह के साथ सेंटोरस मॉल के परिसर को कब्जा करने के इरादे से ताला तोड़कर मॉल के कार्यालय 1708 में दाखिल हुए थे। स्थानीय मीडिया के अनुसार, सुरक्षा गर्ड के उनके इस प्रयास को नाकाम कर दिया। सरदार तनवीर इलियास ने सरदार इलियास खान और सरदार डॉ. राशिद इलियास खान को जान से मारने की भी धमकी दी थी।

एफआईआर में बताया गया कि तनवीर इलियास और उनके सहयोगियों ने सुरक्षा अधिकारी पर हमला भी किया। घटना की जानकारी मिलने पर कानून प्रवर्तन अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे, जहां सरदार तनवीर इलियास ने कर्नल (सेवानिवृत्त) टीपू सुल्तान पर गोली चलाई, जिसमें वह (टीपू सुल्तान) बाल-बाल बच गए।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments