Tuesday, March 24, 2026
No menu items!
Homeबॉलीवुडमोहनलाल ने अपने जन्‍मदिन पर फैंस को दिया तोहफा, ‘एल2: एमपुरान’ फिल्म...

मोहनलाल ने अपने जन्‍मदिन पर फैंस को दिया तोहफा, ‘एल2: एमपुरान’ फिल्म का फर्स्ट-लुक पोस्टर जारी

नई दिल्‍ली । मोहनलाल दक्षिण भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेताओं में से एक हैं। आज यानी 21 मई को वह अपना 64वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनेता के प्रशंसक जितनी बेसब्री के साथ उनके जन्मदिन का इंतजार कर रहे थे, उतनी ही बेसब्री के साथ वह उनकी आगामी फिल्म ‘एल2: एमपुरान’ का भी इंतजार कर रहे थे। अभिनेता के जन्मदिन के मौके पर निर्देशक पृथ्वीराज सुकुमारन ने प्रशंसकों को उनके जन्मदिन पर निराश नहीं किया और आगामी फिल्म का फर्स्ट-लुक पोस्टर जारी कर दिया।

‘लूसिफर’ की अगली किस्त है ‘एल2: एमपुरान’
‘एल2: एमपुरान’ साल 2019 में आई ‘लूसिफर’ की ट्रायलॉजी की दूसरी किस्त के रूप में आ रही है। ‘एल2: एमपुरान’ में मोहनलाल ‘खुरेशी-अबराम’ उर्फ ‘स्टीफन नेदुमपल्ली’ के रूप में अपनी भूमिका को दोहराते हुए दिखाई देंगे। नए पोस्टर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म के सीक्वल में पहले से ज्यादा काम किया गया है।

माफिया बॉस की भूमिका में दिख रहे मोहनलाल
जहां ‘लूसिफर’ के पहले पोस्टर में अभिनेता अकेले सफेद रंग की पोशाक में नजर आए थे। वहीं, ‘एल2: एमपुरान’ में वह काले रंग की पोशाक में दिख रहे हैं। इस लुक में वह एक माफिया बॉस की तरह नजर आ रहे हैं। ‘एल2: एमपुरान’ के पोस्टर को देखकर लगता है कि खुरेशी-अबराम के अंदर का शैतान अब बाहर आ गया है।

बंदूकों के बीच घिरे हैं अभिनेता
फिल्म के पहले पोस्टर में मोहनलाल बॉडीगार्ड्स से घिरे हुए दिख रहे हैं। बॉडीगार्ड्स ने हाथों में बंदूक ले रखी है। बता दें कि पूरा पोस्टर काले और ग्रे रंग में दिख रहा है। फिल्म का पोस्टर रिलीज करने से पहले पृथ्वीराज ने अपनी और मोहनलाल की एक तस्वीर साझा करते हुए अभिनेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थी।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments