Monday, March 23, 2026
No menu items!
Homeबॉलीवुडडोनाल्‍ड ट्रम्‍प की बायोपिक 'द अपरेंटिस' पर विवाद, मुकदमे की तैयारी

डोनाल्‍ड ट्रम्‍प की बायोपिक ‘द अपरेंटिस’ पर विवाद, मुकदमे की तैयारी

मुंबई। अमेरिका के पूर्व राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बायोपिक ‘द अपरेंटिस’ पर विवाद शुरू हो गया है। कान्‍स 2024 में इस फिल्‍म का प्रीमियर हुआ है, इसने पूरे फिल्‍म फेस्‍ट‍िवल को हिलाकर रख दिया है। फिल्‍म में सेबेस्‍ट‍ियन स्‍टेन लीड रोल में हैं। वह पर्दे पर बिजनसमैन और संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में ट्रम्‍प के मशहूर होने से पहले की निजी जिंदगी को दिखाया गया है। कई मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि फिल्म में कई कथित चौंकाने वाली चीजें दिखाई गई हैं, जिनमें ट्रम्‍प को उनकी पूर्व पत्‍नी इवाना का ‘रेप’ करते हुए भी दिखाया गया है।

वैरायटी की रिपोर्ट में कहा गया है कि फिल्म में कई ऐसे वाकये हैं, जो चौंकाने वाले हैं। इनमें से एक वो सीन है, जहां डोनाल्ड ट्रम्प को अपनी दिवंगत पूर्व पत्नी इवाना का बलात्कार करते हुए दिखाया गया है। इसके अलावा यह भी दिखाया गया है कि ट्रम्प टावर्स के अपने सपने को साकार करने के लिए डोनाल्‍ड ट्रम्‍प ने अंडरवर्ल्ड के लोगों के साथ सौदे किए थे। यह फिल्म 1970 और 1980 के दशक में पूर्व अमेरिकी राष्‍ट्रपति के जीवन में घटी घटनाओं को विशेष तौर पर दिखलाती है। दिलचस्‍प बात यह है कि ‘कान फिल्‍म फेस्‍ट‍िवल’ में प्रीमियर के बाद ‘द अपरेंटिस’ को 8 मिनट का स्‍टैंडिंग ओवेशन मिला। फिल्‍म खत्‍म होने के बाद इसे जोरदार सराहना मिली और कई लोगों ने सेबेस्‍ट‍ियन की जमकर तारीफ की।

हालांकि उम्‍मीद के मुताबिक,डोनाल्‍ड ट्रम्‍प की टीम इससे खासी नाराज है। उन्होंने मीडिया में बयान जारी करते हुए खुलासा किया कि वे ‘द अपरेंटिस’ के खिलाफ मुकदमा दायर कर रहे हैं। साथ ही यह सुनिश्चित करेंगे कि फिल्म अमेरिका में रिलीज न हो सके। ट्रम्‍प की टीम की ओर से जारी बयान में कहा गया है, हम इन नकली फिल्म निर्माताओं के स्पष्ट रूप से झूठे दावों के खिलाफ मुकदमा दायर करेंगे। ट्रम्‍प कैम्‍पेन के प्रवक्ता स्टीवन चेउंग ने ‘द न्यूयॉर्क पोस्ट’ से कहा, यह कचरा फिल्‍म है और शुद्ध कल्पना है, जो उस झूठ को सनसनीखेज बनाता है। इसे लंबे समय से खारिज किया जाता रहा है। स्टीवन चेउंग ने आगे कहा है, यह फिल्म शुद्ध रूप से दुर्भावनापूर्ण मानहानि है। इसे नहीं देखा जाना चाहिए। यह जल्द ही बंद होने वाले डिस्काउंट मूवी स्टोर के DVD सेक्‍शन में भी जगह पाने लायक नहीं है। इसे कूड़े के ढेर में लगी आग में फेंक देना चाहिए।

बीबीसी के मुताबिक कान्‍स में प्रीमियर के बाद मीडिया से बात करते हुए फिल्‍म के डायरेक्‍टर अब्बासी ने कहा, डोनाल्ड की टीम को हम पर मुकदमा करने से पहले फिल्म देखने का इंतजार करना चाहिए। मुझे नहीं लगता कि यह एक ऐसी फिल्म है, जिसे वह नापसंद करेंगे… मुझे लगता है कि वह इसे देखकर चौंक जाएंगे। ‘द अपरेंटिस’ में सेबेस्टियन स्टेन जहां लीड रोल प्‍ले कर रहे हैं, वहीं उनके साथ जेरेमी स्ट्रॉन्ग ने उनके वकील और गुरु रॉय कोहन की भूमिका निभाई है। फिल्म की थ‍िएटर्स में रिलीज को लेकर फिलहाल मेकर्स ने कोई घोषणा नहीं की है।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments