Monday, March 23, 2026
No menu items!
Homeबिजनेसयात्रा-पढ़ाई और संबंधियों की देखभाल पर ज्यादा खर्च, भारत से विदेश भेज...

यात्रा-पढ़ाई और संबंधियों की देखभाल पर ज्यादा खर्च, भारत से विदेश भेज गए रिकॉर्ड 31.73 अरब डॉलर

नई दिल्ली। उदारीकृत धनप्रेषण योजना यानी एलआरएस के तहत वित्त वर्ष 2023-24 में भारत से 31.73 अरब डॉलर की रिकॉर्ड रकम विदेश भेजी गई है। अंतरराष्ट्रीय यात्राओं में जोरदार बढ़ोतरी के कारण ऐसा हुआ है। आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक, 2022-23 में भेजी गए 27.14 अरब डॉलर से यह करीब 17 फीसदी अधिक है। पिछले 10 साल में विदेश में भेजे जाने वाला धन लगातार बढ़ रहा है।

एचडीएफसी बैंक में प्रधान अर्थशास्त्री साक्षी गुप्ता ने कहा, विदेश भेजी जाने वाली रकम में तेजी मुख्य रूप से प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि के कारण हुई है। आय बढ़ने से लोग विदेश यात्रा, विदेश में शिक्षा सहित अन्य चीजों पर जमकर खर्च कर रहे हैं। पिछले वित्त वर्ष में अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर खर्च बढ़कर 17 अरब डॉलर हो गया। उसके पहले के साल में यह 13.66 अरब डॉलर था। नजदीकी संबंधियों के देखभाल व विदेश में शिक्षा पर क्रमशः 4.61 अरब डॉलर और 3.58 अरब डॉलर खर्च किया गया।

प्रवासी भारतीयों (एनआरआई) की ओर से जमा किए जाने वाले धन की आवक वित्त वर्ष 2023-24 में 63.55 फीसदी बढ़कर 14.7 अरब डॉलर हो गई है। 2022-23 में 8.98 अरब डॉलर थी। इसके पहले का सबसे ऊंचा स्तर वित्त वर्ष 2015-16 में 15.97 अरब डॉलर का था। सबसे ज्यादा धन विदेशी मुद्रा प्रवासी खातों में आया है। इन खातों में 6.37 अरब डॉलर आए हैं।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments