Monday, March 23, 2026
No menu items!
Homeबॉलीवुडपश्चिम चंपारण से BJP प्रत्‍याशी संजय जायसवाल की बढ़ी मुश्किलें, FIR दर्ज;...

पश्चिम चंपारण से BJP प्रत्‍याशी संजय जायसवाल की बढ़ी मुश्किलें, FIR दर्ज; क्या है पूरा मामला?

नई दिल्‍ली । बिहार में सख्त सुरक्षा के बीच लोकसभा चुनाव के छठे चरण में आठ सीटों पर शनिवार को मतदान जारी है। जिन सीटों मतदान हो रहा है उनमें सीवान, गोपालगंज (सु), महाराजगंज, वैशाली, वाल्मीकिनगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण और शिवहर शामिल हैं। इस बीच पश्चिम चंपारण लोकसभा सीट से एनडीए समर्थित बीजेपी उम्मीदवार संजय जायसवाल पर पुलिस ने आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में प्राथमिकी दर्ज की है।

बीजेपी उम्मीदवार पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप

दरअसल, पश्चिमी चंपारण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में 23 मई की शाम 6 बजे से ही चुनाव प्रचार कार्य रोकने का आदेश दिया गया था। इसके बावजूद 24 मई को अपराह्न में बीजेपी प्रत्याशी डॉक्टर संजय जायसवाल की आवाज में लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं से बीजेपी के पक्ष में मतदान करने की अपील की सूचना मिली, जिसके बाद प्रशासन की ओर से बीजेपी उम्मीदवार पर आचार संहिता उल्लंघन मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई।

उम्मीदवार संजय जायसवाल पर प्राथमिकी दर्ज की गई

आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले की सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी बेतिया एक्शन में आ गए। बेतिया सदर उड़न दस्ता दल के द्वारा नगर थाना में बीजेपी उम्मीदवार संजय जायसवाल पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। गौरतलब है कि पश्चिम चंपारण में मुख्य मुकाबला बीजेपी के संजय प्रसाद जायसवाल और कांग्रेस के मदन मोहन तिवारी के बीच है।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments