Friday, May 8, 2026
No menu items!
Homeअंतरराष्ट्रीयभारतीय शख्‍स को कनाडा छोड़ने का आदेश, एक भीषण दुर्घटना में 16...

भारतीय शख्‍स को कनाडा छोड़ने का आदेश, एक भीषण दुर्घटना में 16 लोगों की गई थी जान

नई दिल्‍ली । कनाडा ने एक भारतीय मूल के ट्रक ड्राइवर को भारत निर्वासित करने का आदेश दिया है। जूनियर आइस हॉकी टीम को ले जा रही बस के साथ 2018 में हुई भीषण दुर्घटना में 16 लोगों की जान चली गई थी। इस दुर्घटना के लिए जिम्मेदार भारतीय लॉरी चालक को कनाडा से निर्वासन के आदेश जारी किया गया है। भारतीय मूल जसकीरत सिंह सिद्धू को खतरनाक तरह से वाहन चलाने और दुर्घटना को अंजाम देने के लिए आठ साल की जेल की सजा सुनाई गई थी। हालांकि उन्हें पिछले साल वह पूर्ण पैरोल पर रिहा किया गया था।

हॉकी खिलाड़ियों सहित 16 लोगों की मौत

वर्ष 2018 में सस्केचेवान में वाहन चलाते समय सिद्धू का ट्रक हॉकी टीम की बस से टकरा गया था, जिसके कारण हॉकी खिलाड़ियों सहित 16 लोगों की मौत हो गई थी और अन्य 13 घायल हो गए थे। सिद्धू के वकील ने बीबीसी को बताया कि वह निर्वासन आदेश के खिलाफ चुनौती देने की योजना बना रहे हैं। सिद्धू के वकील माइकल ग्रीन ने कहा कि कैलगरी में आव्रजन और शरणार्थी बोर्ड की सुनवाई में शुक्रवार सुबह का आदेश कोई आश्चर्य की बात नहीं है, क्योंकि सिद्धू कनाडा के नागरिक नहीं हैं।

टीम की बस सेमी-ट्रेलर से टकरा गई

रिपोर्ट के अनुसार, हम्बोल्ट ब्रोंकोस आइस हॉकी टीम के 16 से 21 वर्ष की आयु के दस खिलाड़ियों की मृत्यु उस समय हुई जब उनकी टीम की बस सेमी-ट्रेलर से टकरा गई, जिसे सिद्धू चला रहा था। मारे गए लोगों में सहयोगी स्टाफ और टीम के प्रमुख और सहायक कोच भी शामिल थे। अदालत ने 2019 में सुनवाई करते हुए सिद्धू को 16 लोगों की मौत और अन्य 13 के घायल होने के दोषी ठहराया था।

बेटे, दोनों कनाडाई नागरिकों के साथ यहां रह सकें

अधिवक्ता ग्रीन ने कहा कि मानवीय आधार पर सिद्धू का आवेदन इस बात पर केंद्रित होगा कि वह अपनी पत्नी और एक साल के बेटे, दोनों कनाडाई नागरिकों के साथ यहां रह सकें। अगर सिद्धू को निर्वासित किया जाता है, तो उनकी पत्नी और बेटा संभवतः उनके साथ भारत नहीं जा सकेंगे क्योंकि बच्चे को हृदय और फेफड़ों की गंभीर समस्याओं के लिए गहन चिकित्सा उपचार की आवश्यकता है।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments