Saturday, May 9, 2026
No menu items!
Homeराष्ट्रीयनासिक में आईटी विभाग ने सोना कारोबारी के घर से 26 करोड़...

नासिक में आईटी विभाग ने सोना कारोबारी के घर से 26 करोड़ कैश, 90 करोड़ की संपत्ति जब्त की

नासिक. महाराष्ट्र के नासिक में आयकर विभाग की टीम ने एक सोना कारोबारी के कई ठिकानों पर छापेमारी की है. इन छापों में आयकर विभाग की टीम ने 26 करोड़ रुपये कैश और 90 करोड़ की संपत्ति जब्त की है. करीब 30 घंटे तक आयकर विभाग की रेड चली. आयकर विभाग के अधिकारियों ने बंगले में फर्नीचर तोड़कर नोट निकाले हैं.

आयकर विभाग की टीम ने नासिक के कनाडा कॉर्नर इलाके में स्थित सुराना ज्वेलर्स और उसके कई ठिकानों पर रेड की. दो दिनों तक चली इस रेड में इनकम टैक्स के अधिकारियों को कई चीजें हाथ लगी. टैक्स चोरी के संदेह में आयकर विभाग के द्वारा यह कार्रवाई की गई.

नासिक, नागपुर, जलगांव की टीमों के 50 अधिकारियों को एक साथ इस कार्रवाई में हिस्सा लिया. छापेमारी से टैक्स चोरी करने वाले कारोबारी घबरा गए. दरअसल, पिछले कुछ दिनों से टैक्स चोरी करने वाले कारोबारी आयकर विभाग के रडार पर हैं. जिस स्थान पर छापेमारी चल रही थी वहां बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था.

नासिक की तरह मनमाड शहर में भी आयकर विभाग ने छापेमारी की. आयकर विभाग ने मालेगांव में एक व्यवसायी के घर और कार्यालय पर रेड की. पिछले कुछ महीनों से आयकर विभाग की टीम राज्य में कई जगहों पर छापेमारी कर रही है. इन छापों में बड़ी मात्रा में बेहिसाब संपत्ति का खुलासा हो रहा है. नासिक में सर्राफा व्यापारियों के घर छापेमारी से हड़कंप मच गया है.

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments