Monday, March 23, 2026
No menu items!
Homeबिजनेसशेयर बाजार में सोमवार को मजबूती आई, सेंसेक्स और निफ्टी फिर नई...

शेयर बाजार में सोमवार को मजबूती आई, सेंसेक्स और निफ्टी फिर नई ऊंचाइयों की तरफ बढ़े

नई दिल्ली। शेयर बाजार में सोमवार को अच्‍छा नजारा था, क्‍योंकि मजबूत शुरुआत होती नजर आई। इससे सेंसेक्स और निफ्टी फिर नई ऊंचाइयों पर पहुंच गए। ऑल टाइम हाई के करीब चल रहे बाजार में मजबूती दिख रही थी। शुरुआती कारोबारी सत्र में सेंसेक्स में 200 अंक मजबूत हुआ तो निफ्टी 50 में भी खरीदारी दिखी।

सुबह 9 बजकर 51 मिनट पर सेंसेक्स 128.39 (0.17%) अंकों पर कारोबार करता दिखा। दूसरी ओर, निफ्टी में 23.86 (0.10%) अंकों की बढ़त के साथ 22,980.95 के स्तर पर कारोबार होता दिखा। शुरुआती कारोबार में टोरेंट फार्मा के शेयरों में 5% का उछाल जबकि अडाणी एंटरप्राइजेज के शेयरों में 2% की गिरावट दिखी। सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 75,679.67 जबकि निफ्टी 23,043.20 के नए हाई पर पहुंचा। सेंसेक्स के शेयरों में टाटा स्टील, भारती एयरटेल, जेएसडब्ल्यूस्टील, एनटीपीसी, एचडीएफसी बैंक और कोटक बैंक के शेयर बढ़त के साथ खुले। दूसरी ओर, विप्रो, मारुति, एमएंडएम, एशियन पेंट्स और पावर ग्रिड के शेयर गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments