Monday, March 23, 2026
No menu items!
Homeराष्ट्रीयकेजरीवाल की सुप्रीम कोर्ट से गुहार मैं बीमार हूं, साहब 7 दिन...

केजरीवाल की सुप्रीम कोर्ट से गुहार मैं बीमार हूं, साहब 7 दिन और जमानत बढ़ा दी जाए…

नई दिल्‍ली। दिल्ली की सीएम अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाई है कि 7 दिन तक अंतरिम जमानत और बढ़ा दी जाए। क्‍योंकि वे बीमार हैं। आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत 1 जून को खत्म होने वाली है। उन्हें 2 जून को सरेंडर करना है। पर आत्मसमर्पण से पहले अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका में अरविंद केजरीवाल की तरफ से कहा गया कि मैं बीमार हूं। कीटोन लेवल काफी हाई हो गया है। मैक्स में डॉक्टरों ने जांच की है। जांच करवाने के लिए सात दिन का समय मांगा है।

इस याचिका के बारे में आम आदमी पार्टी की तरफ से जानकारी दी गई। जिसमें पार्टी ने बताया कि अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में अंतरिम बेल को 7 दिन बढ़ाने की याचिका दायर की है। पार्टी ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद अरविंद केजरीवाल का वजन 7 किलो घट गया है जिसकी वजह से उनका कीटोन लेवल काफी हाई हो गया है। जिसको लेकर मैक्स में जांच करवाई जा रही है। केजरीवाल को पीईटी-सीटी स्कैन और कई टेस्ट करवाने की जरूरत है। जिसकी जांच के लिए 7 दिन मांगे गए हैं।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments