Monday, March 23, 2026
No menu items!
Homeअंतरराष्ट्रीयफ्रांस अब न्यू कैलेडोनिया से आपातकाल हटाएगा और शांति के लिए करेगा...

फ्रांस अब न्यू कैलेडोनिया से आपातकाल हटाएगा और शांति के लिए करेगा पहल

पेरिस. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने सोमवार को न्यू कैलेडोनिया के फ्रांसीसी प्रशांत क्षेत्र में आपातकाल की स्थिति को हटाने का फैसला किया है. इमरजेंसी हटाने का उद्देश्य अशांति के बाद अब राजनीतिक बातचीत को आगे बढ़ाना है. बता दें, इस क्षेत्र में मैक्रों ने गुरुवार को यात्रा की. इस क्षेत्र में हिंसा और दंगे बढ़ने के कारण कुछ दिन पहले ही इमरजेंसी लगा दी गई थी. इस हिंसा में सात लोगों की मौत हो गई थी.

फ्रांसीसी मीडिया के अनुसार इस मामले में 130 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका और 300 से अधिक लोग घायल हुए थें. कुछ दिन बीतने के बाद अब फ्रांस राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान में कहा कि आपातकाल की स्थिति को फिलहाल नहीं बढ़ाया जाएगा और इसलिए यह सोमवार रात 8 बजे समाप्त हो जाएगी. मैक्रों ने न्यू कैलेडोनिया के विभाजन के दोनों पक्षों के नेताओं के साथ प्रदर्शनकारियों के बैरिकेड्स को हटाने के लिए बार-बार दबाव डाला.

इस महीने अशांति तब भड़क उठी जब पेरिस में फ्रांसीसी विधायिका ने न्यू कैलेडोनिया में मतदाता सूचियों में बदलाव करने के लिए फ्रांसीसी संविधान में संशोधन पर बहस की. न्यू कैलेडोनिया में स्वतंत्रता-समर्थक पार्टी के नेता ने शनिवार को समर्थकों से फ्रांसीसी प्रशांत द्वीपसमूह में लामबंद रहने और चुनावी सुधारों को लागू करने के पेरिस सरकार के प्रयासों के खिलाफ प्रतिरोध बनाए रखने का आह्वान किया. इससे स्वदेशी कनक लोगों को डर है कि वे और अधिक हाशिए पर चले जाएंगे.

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments