Monday, March 23, 2026
No menu items!
Homeबॉलीवुडमुनव्वर फारूकी ने गुपचुप रचाई दूसरी शादी, महजबीन बनाया है दुल्हनिया?

मुनव्वर फारूकी ने गुपचुप रचाई दूसरी शादी, महजबीन बनाया है दुल्हनिया?

मुंबई. स्टैंडअप कॉमेडियन और बिग बॉस विनर मुनव्वर फारूकी ने दूसरी शादी रचा ली है. वो प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा तो पर्सनल लाइफ के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं. अब एक बार फिर मुनव्वर की पर्सनल लाइफ पर यह बड़ी अपडेट आई है. ये मुनव्वर की दूसरी शादी है. हालांकि मुनव्वर ने दूसरी शादी बेहद गुपचुप तरीके से की है.

मुनव्वर फारूकी ने अपनी दूसरी शादी को बेहद प्राइवेट रखा और किसी को भी फोन तक ले जाने की इजाजत नहीं दी गई थी. शादी मुंबई के आईटीसी ग्रैंड सेंट्रल होटल में हुई. टेली ग्लैम ने होटल में लगे शादी के एक बैनर को भी शेयर किया है, जिसमें एम वेड्स एम की निकाह का जि‍क्र है. सोर्स ने बताया है कि पहले एम का मतलब मुनव्वर है और दूसरे एम का मतलब महजबीन हैं, जो अब उनकी पत्नी हैं.

सोशल मीडिया पर मुनव्वर की दूसरी शादी की खूब चर्चा है. इंस्टाग्राम पर एक एंटरटेनमेंट से जुड़े अकाउंट टेली ग्लैम ने बीती रात एक पोस्ट में दावा किया कि मुनव्वर फारूकी ने 26 मई 2024 को बेहद करीबियों की मौजूदगी में शादी की. कुछ रोज पहले मुनव्वर फारूकी बीमार पड़ गए थे, जिसके बाद उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. रिपोर्ट्स में बताया गया है कि शनिवार रात को ही मुनव्वर को अस्पताल से छुट्टी मिली और रविवार को उन्होंने महजबीन से निकाह किया है.

रिपोर्ट की मानें तो मुनव्वर फारूकी की पत्नी का नाम महजबीन कोटवाला है और वो एक मेकअप आर्टिस्ट हैं. शादी में सिर्फ 100 मेहमान ही शामिल हुए. इनमें 50 मुनव्वर के ओर से थे और 50 महजबीन के परिवार से थे. शादी में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से कोई भी शामिल नहीं हुआ. मेहमानों के मोबाइल फोन एंट्रेंस पर ही जमा करवा लिए गए थे. इस शादी की चर्चा हर तरफ ज़रूर है, लेकिन अब तक मुनव्वर की ओर से शादी को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. उन्होंने अब तक अपनी दूसरी शादी की पुष्टि नहीं की है.

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments