Monday, March 23, 2026
No menu items!
Homeबॉलीवुडकरण जौहर ने किया फिल्‍म धड़क 2 का ऐलान, फिर प्यार पर...

करण जौहर ने किया फिल्‍म धड़क 2 का ऐलान, फिर प्यार पर गिरेगी जाति की दीवार?

मुंबई। बता दें आज से 6 साल पहले जान्हवी कपूर की फिल्म धड़क रिलीज हुई थी. अब इस फिल्म का सीक्वल आ रहा है. जान्हवी धड़क फिल्म में शाहिद कपूर के छोटे भाई ईशान खट्टर संग नजर आई थीं. फिल्म चली और जान्हवी छा गईं. ये फिल्म सैराट का हिंदी वर्जन थी. हाल ही में करण जौहर ने अपने जन्मदिन के दिन नई फिल्म धड़क 2 की घोषणा की थी और फैन्स को सरप्राइज दिया था. अब करण जौहर ने अपनी नई फिल्म की शुरुआती डिटेल्स शेयर कर दी है. ये भी बता दिया है कि इस फिल्म की लीडिंग कास्ट क्या होगी और ये फिल्म कब रिलीज होगी.

करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर एक मोशन पोस्टर शेयर किया. इसमें सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी लीड रोल में होंगे. फिल्म के पहले पार्ट में जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर थे. दोनों की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया था और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई की थी. अब फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर करते हुए करण जौहर ने लिखा- यह कहानी है थोड़ी अलग, क्यूंकि एक था राजा, एक थी रानी- जात अलग थी… ख़तम कहानी. फिल्म में सिद्धांत-तृप्ति होंगे. और इसका निर्देशन साजिया इकबाल करेंगी. धड़क 2 फिल्म 22 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म की कहानी इसका प्लॉट भी पिछले प्लॉट से मेल खाता नजर आ रहा है लेकिन नई बात तो ये है कि इस बार फिल्म की कास्ट फ्रेश होगी.

फिल्म की डायरेक्टर साजिया इकबाल एडवरटाइजिंग और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में 13 साल से सक्रिय हैं. उन्होंने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ मिलकर बेबाक नाम की एक शॉर्ट फिल्म बनाई थी जो चर्चा में रही थी. अब वे एक बड़ी फिल्म के लिए एक बड़े प्रोडक्शन हाउस के साथ जुड़ रही हैं तो जाहिर है कि वे एक बड़ी जिम्मेदारी का हिस्सा बन रही हैं. सिद्धांत चतुर्वेदी पिछली बार अनन्या पांडे के साथ फिल्म खो गए हम कहां में नजर आए थे. तृप्ति डिमरी पिछली बार सुपरहिट फिल्म एनिमल में नजर आई थीं.

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments