Friday, March 27, 2026
No menu items!
HomeबॉलीवुडIPL Final में शाहरुख की तबीयत को लेकर चिंता में थीं गौरी,...

IPL Final में शाहरुख की तबीयत को लेकर चिंता में थीं गौरी, एक्टर को हिदायत देती दिखी

नई दिल्‍ली । शाहरुख खान (Shahrukh Khan)रविवार को अस्पताल से डिस्चार्ज (discharged from hospital)होने के बाद आईपीएल फिनाले (IPL Finale)में अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders)को सपोर्ट करने गए थे। दरअसल, फिनाले से पहले वाले केकेआर के मैच में शाहरुख, अहमदाबाद गए थे और वहां गर्मी की वजह से एक्टर की तबीयत खराब हो गई थी। हालांकि अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही शाहरुख टीम को सपोर्ट करने फिनाले में आ गए थे, लेकिन इस दौरान गौरी खान पति का पूरा ध्यान रख रही थीं।

गौरी के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जहां वह कई बार शाहरुख को मास्क पहनने के लिए बोल रही हैं। गौरी का शाहरुख का ऐसा ध्यान रखना फैंस को बहुत पसंद आया और वे किंग खान की क्वीन को थैंक्यू भी बोल रहे हैं।

क्या है वीडियो में

वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि शाहरुख ने मास्क उतारा हुआ है तो गौरी उन्हें मास्क पहनने के लिए बोल रही हैं। वहीं मैच जीतने के बाद जब शाहरुख टीम के साथ ग्राउंड पर होते हैं तब भी गौरी उन्हें सबके बीच में मास्क पहनने को बोलती हैं और किंग खान भी पत्नी की बात मान लेते हैं।

लोगों के रिएक्शन

इस वीडियो को शेयर कर लिखा है गौरी अपने पसंदीदा इंसान को प्रोटेक्ट कर रही हैं और बार-बार उन्हें मास्क पहनने को बोल रही हैं। वहीं एक ने लिखा कि यही है सच्चा प्यार। किसी ने लिखा कि जिस तरह गौरी, शाहरुख का ध्यान रख रही हैं वो काफी इमोशनल मोमेंट है।

प्रोफेशनल लाइफ

शाहरुख की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट फिल्म डंकी में नजर आए थे जो पिछले साल रिलीज हुई थी। अब वह फिल्म किंग में नजर आने वाले हैं जो एक्शन से भरपूर है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस फिल्म में उनके साथ उनकी लाडली यानी सुहाना खान भी नजर आएंगी। हालांकि अभी इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट आना बाकी है।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments