Wednesday, March 25, 2026
No menu items!
Homeबॉलीवुड'जट यमला पगला दीवाना' पर हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र नाच याद दिलाया

‘जट यमला पगला दीवाना’ पर हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र नाच याद दिलाया

मुंबई। अपने जमाने के ही मैन धर्मेद्र को भले डांस न आता हो लेकिन उनका सिग्नेचर स्टेप प्रसिद्धि में कम नहीं है। ‘मैं जट यमला पगला दीवाना’ का हुक स्टेप लोगों के बीच पॉप्युलर है। हर कोई उनके जैसे थिरकने की कोशिश करता है। पत्नी और एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने भी उनके डांस स्टेप को लिया लेकिन पहले खूब मजाक बनाया और अब वो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

2021 में जब हेमा मालिनी ने डांस रियलिटी शो ‘सुपर डांसर चैप्टर 4’ में शिरकत की थी, तो जज शिल्पा शेट्टी और गीता कपूर ने जोर देकर कहा कि वह गाने पर डांस करें। इस दौरान एक्ट्रेस कुर्सी पर बैठकर धर्मेंद्र के हुक स्टेप की नकल उतारती हैं और बाकी लोग हंसने लग जाते हैं। इसके साथ ही उन्होंने धर्मेंद्र से पूछा भी कि ‘आप ऐसे क्यों करते हैं?
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में हेमा और शिल्पा शेट्टी मैं जट यमला पगला दीवाना पर डांस करते दिखाई दे रही हैं। यहां शिल्पा को अपने स्टाइल में ठुमकती दिखती हैं लेकिन हेमा मालिनी हूबहू धर्मेंद्र को कॉपी करती हं।

वहीं, गीता कपूर और अनुराग बसु खड़े होकर मुस्कुराते हुए ताली बजाते हैं। अंत में शिल्पा, हेमा के पैरों पर गिर जाती हैं।
इसी वीडियो में हेमा ने मजाक में कहा, धरम बोलेंगे मुझे भरतनाट्यम सिखाओ। एक्ट्रेस ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो शेयर किया है। इसे देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी किया। एक यूजर ने लिखा, धर्मेंद्र एक सच्चे और अच्छे इंसान हैं। एक ने कहा, ‘जितनी बार देखें, उतना ही कम है। एक ने कहा, हेमा मालिनी ने कितने अच्छे से डांस किया। एक ने लिखा, धर्मेंद्र सर जितना अच्छा इस पर डांस करे उससे कहीं ज्यादा हेमा मैम ने किया।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments