Friday, March 27, 2026
No menu items!
Homeराष्ट्रीयसेक्‍स स्कैंडल में फंसे सांसद प्रज्वल रेवन्ना जर्मनी से बेंगलुरु पहुंचते ही...

सेक्‍स स्कैंडल में फंसे सांसद प्रज्वल रेवन्ना जर्मनी से बेंगलुरु पहुंचते ही गिरफ्तार

बेंगलुरु. जनता दल (सेक्युलर) के सांसद प्रज्वल रेवन्ना को शुक्रवार को सुबह बेंगलुरु पहुंचते ही गिरफ्तार कर लिया गया था. उन पर कई महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप है. प्रज्वल को जर्मनी से आने के बाद एसआईटी ने केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया और पूछताछ के लिए सीआईडी कार्यालय ले गई.
बताया जा रहा है कि प्रज्वल रेवन्ना की गिरफ्तारी के बाद मोबाइल फोन उनके पास मौजूद सभी पैसे और कपड़े के बैग जब्‍त कर लिए गए हैं. एसआईटी ने प्रज्वल रेवन्ना से पूछताछ करेगी. एसआईटी प्रारंभिक जांच करेगी. उसके बाद मेडिकल टेस्ट कराया जाएगा.

कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने गिरफ्तारी पर कहा है कि प्रज्वल रेवन्ना गुरुवार रात 12.50 बजे जर्मनी से आए थे. उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है, अधिकारी वही करेंगे जो कानूनी तौर पर करना होगा. मैं गुरुवार को शिमोगा से आया हूं. मैंने अधिकारियों से बात नहीं की है. फिर भी उन्हें कानून के मुताबिक जो करना है वो करें. हमने पहले भी कहा है कि पीड़ितों को एसआईटी के सामने आकर अपनी समस्या बतानी चाहिए.

दुष्कर्म मामले में प्रज्वल रेवन्ना का मेडिकल टेस्ट कराया जाएगा. जांच करने पर, शरीर का वजन, रंग, बीपी, शुगर, हृदय गति (ईसीजी) रक्त परीक्षण, यूरीन टेस्ट किया जाएगा. परीक्षण करने का मकसद यही है कि क्या आरोपी व्यक्ति यौन गतिविधियों में शामिल होने में सक्षम है. पूर्व में उन्हें किसी बीमारी की दवा लगातार मिल रही है या नहीं, इसकी जानकारी मिलती रहती है. फिर दो से तीन सरकारी डॉक्टरों की देखरेख में पूरी मेडिकल जांच की जाती है. इस मामले में मेडिकल जांच अहम भूमिका निभाती है.

गिरफ्तारी के बाद 24 घंटे के अंदर एसआईटी प्रज्वल रेवन्ना को कोर्ट में पेश करेगी और रिमांड मांगेगी. इससे पहले कर्नाटक सरकार ने गुरुवार को कहा था कि प्रज्वल रेवन्ना अगर देश नहीं लौटते हैं, तो उनके पासपोर्ट को रद्द करने जैसी कार्रवाई की जाएगी. वहीं प्रज्वल ने एक वीडियो बयान जारी कर वादा किया था कि वह 31 मई उनके खिलाफ मामलों की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) के सामने पेश होंगे.

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments