Monday, March 23, 2026
No menu items!
Homeबॉलीवुडरिद्धिमा ने शुभमन गिल से उड़ी विवाह की अफवाह पर कहा, अफवाह...

रिद्धिमा ने शुभमन गिल से उड़ी विवाह की अफवाह पर कहा, अफवाह है

मुंबई।‘बहू हमारी रजनी कांत’ फेम रिद्धिमा पंडित अपनी शादी की खबरों को लेकर चमक रहीं हैं. ये खबर सामने आई है कि उनकी शादी क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ होने जा रही है. हालांकि रिद्धिमा पंडित ने खुद इन खबरों पर चुप्पी तोड़ दी है. उनका कहना है कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है.

रिद्धिमा पंडित और शुभमन गिल का नाम साथ में जोड़ा जाने लगा तो यूजर्स से लेकर क्रिकेटर तक के फैन्स ने एक्ट्रेस के बारे में पता करना शुरू कर दिया. लेकिन अब इन अफवाहों पर एक्ट्रेस का बयान सामने आ गया है. रिद्धिमा पंडित ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए इन खबरों पर अपना रिएक्शन दिया. एक्ट्रेस ने कहा. मुझे सुबह उठते ही कई पत्रकारों के फोन आए, जो मुझे मेरी शादी के बारे में पूछ रहे हैं. लेकिन किससे? नहीं, ऐसा कुछ नहीं हो रहा है और कुछ होगा तो मैं खुद बता दूंगी.

रिद्धिमा ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम हैंडल की स्टोरी में पोस्ट किया था. लेकिन अब उन्होंने अपना ये वीडियो डिलीट कर दिया है. हालांकि रिद्धिमा के इस वीडियो से ये तो साफ हो गया है कि उनके और शुभमन गिल के बीच कोई कनेक्शन नहीं है और दोनों की शादी तो बिल्कुल भी नहीं हो रही है. रिद्धिमा और शुभमन की शादी की अफवाह उड़ते ही ये भी कहा जाने लगा था कि दोनों इसी साल शादी कर लेंगे.

रिद्धिमा पंडित कई सालों से छोटे पर्दे पर काम कर रही हैं. उन्हें ‘बहू हमारी रजनी कांत’ से घर-घर में पहचान मिली थी. इस सीरियल में एक्ट्रेस ने रोबोट का रोल निभाया था, जिसे काफी पसंद किया गया था. बिग बॉस ओटीटी में भी रिद्धिमा नजर आ चुकी हैं. हालांकि वो शो में ज्यादा लंबा टिक नहीं पाई थीं. एक्ट्रेस खतरों के खिलाड़ी में भी हिस्सा ले चुकी हैं.

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments