Monday, March 23, 2026
No menu items!
Homeबिजनेसमुकेश अंबानी को पछाड़कर गौतम अडाणी बने एशिया के सबसे अमीर उद्योगपति

मुकेश अंबानी को पछाड़कर गौतम अडाणी बने एशिया के सबसे अमीर उद्योगपति

मुंबई। उद्योगपति गौतम अडाणी ने मुकेश अंबानी को पछाड़ दिया। अडाणी एशिया के सबसे अमीर उद्योगपति बन गए हैं। गौतम अडाणी को अपनी कंपनियों के शेयरों की कीमत में उछाल का फायदा मिला है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गौतम अडाणी की नेटवर्थ 111 अरब डॉलर हो गई है, जो उन्हें एशिया का सबसे अमीर व्यक्ति बनाती है। जबकि मुकेश अंबानी 109 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। गौतम अडाणी दुनिया के 11वें नंबर के सबसे अमीर उद्योगपति हैं।

अमेरिकी ब्रोकरेज कंपनी जेफरीज ने समूह के बारे में बेहतर राय पेश की है। इन घटनाक्रमों के बाद शुक्रवार को समूह की सभी कंपनियों के शेयर 14 प्रतिशत तक चढ़ गए। इससे अडाणी समूह की 10 सूचीबद्ध कंपनियों के बाजार मूल्यांकन में 84,064 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। शुक्रवार को कारोबार बंद होने के समय अडाणी समूह की 10 सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 17.51 लाख करोड़ रुपये हो गया। जेफ्रीज ने अदाणी ग्रुप की विस्तार की एक महत्वकांक्षी योजना का खुलासा किया है, जिसमें जेफ्रीज ने बताया कि अडाणी ग्रुप अगले एक दशक में 90 अरब डॉलर की पूंजी खर्च करेगा। इसके बाद अडाणी ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयरों की कीमत में उछाल आया।

मीडिया के अनुसार बर्नार्ड अर्नॉल्ट दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं, जिनकी कुल संपत्ति 207 अरब डॉलर है। अर्नॉल्ट के बाद एलन मस्क का नाम आता है, जिनकी कुल संपत्ति 199 अरब डॉलर है। अडाणी समूह के लिए पिछला साल काफी चुनौतीपूर्ण रहा था और हिंडेनबर्ग की रिपोर्ट से हुए खुलासे के बाद सुप्रीम कोर्ट ने भी आरोपों की जांच के आदेश दिए थे। इसका असर ये हुआ कि अदाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट आई। हालांकि अब समूह उस झटके से उबर चुका है। बीते हफ्ते ही गौतम अडाणी ने भविष्य में समूह के विस्तार की आशावादी योजना साझा की थी।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments