Monday, March 23, 2026
No menu items!
Homeबिजनेसमोदी रिटर्न के नाम पर शेयर बाजार ने लगाई छलांग, सेंसेक्स रॉकेट...

मोदी रिटर्न के नाम पर शेयर बाजार ने लगाई छलांग, सेंसेक्स रॉकेट की रफ्तार से 2621 अंकों के ऊपर पहुंचा

नई दिल्ली। शेयर बाजार में सोमवार को मोदी रिटर्न की उम्‍मीद से झूम उठा। बीएसई सेंसेक्स रॉकेट की रफ्तार से 2000 अंकों के ऊपर 2621 पर खुला है। निफ्टी भी 807 अंक के ऊपर खुला है। एग्जिट पोल के नतीजों का शेयर बाजार पर असर देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स 76,044.82 स्तर पर चल रहा है। बंपर तेजी के संकेत प्री-ओपनिंग में ही देखने को मिल रहे थे। सुबह 9 बजे प्री-ओपन में निफ्टी में करीब एक हजार अंक और सेंसेक्स में 2600 से ज्यादा अंकों की बढ़त देखने को मिल रही थी। ऐसे में बाजार में बंपर तेजी की संभावना लगाई जा रही थी। ऐसा हुआ भी है। शेयर बाजार रि‍कॉर्ड तेजी के साथ खुला। एग्जिट पोल के अनुमान सामने आने के बाद पीएम मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की तीसरी बार वापसी का अनुमान जाहिर किया गया था।

बंपर तेजी के बीच शेयर बाजार नई ऊंचाईयों पर पहुंच गया है। शेयर बाजार खुलने के साथ ही 2050 अंक उछलकर 76,018 के नए शिखर पर पहुंच गया है। वहीं निफ्टी में भी शानदार तेजी देखी जा रही है। पिछले सप्ताह शेयर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव रहा था। इसके बाद भी आज बाजार ने अपना नया ऑल टाइम हाई बनाया है।

शेयर बाजार में पिछले सप्ताह गिरावट देखने को मिली थी। हालांकि शेयर बाजारों में पिछले पांच सत्रों से जारी गिरावट का सिलसिला शुक्रवार को थम गया था। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बीच बैंकों और पेट्रोलियम कंपनियों के शेयरों में खरीदारी आने से सेंसेक्स 75 अंक की मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ था। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 75.71 अंक यानी 0.10 प्रतिशत बढ़कर 73,961.31 पर बंद हुआ था।

कारोबार के दौरान यह 74,478.89 अंक के ऊपरी और 73,765.15 अंक के निचले स्तर पर भी रहा था। इस तरह सूचकांक में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मानक सूचकांक निफ्टी भी गिरावट के दौर से उबरने में सफल रहा था और 42.05 अंक यानी 0.19 प्रतिशत बढ़कर 22,530.70 अंक पर बंद हुआ था।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments