Monday, March 23, 2026
No menu items!
Homeबिजनेसमहंगाई का अटैक, टोल और दूध हुआ महंगा

महंगाई का अटैक, टोल और दूध हुआ महंगा

नई दिल्‍ली. लोकसभा चुनाव खत्म होते ही महंगाई डायन आम आदमी की तरफ मुंह फैलाकर बढ़ने लगी है. लोकसभा चुनाव के नतीजे आने से एक दिन पहले ही महंगाई ने हमला कर दिया है. दरअसल, अमूल दूध और टोल प्लाजा के रेट में इजाफा हुआ है, हाईवे पर चलने वाले वाहन चालकों को सोमवार से ज्यादा पेमेंट करना होगा. तो दूध पर भी लोगों को अब 2 रुपए ज्यादा खर्च करने होंगे.

नई कीमत के मुताबिक अमूल गोल्ड 500 एमएल की कीमत 32 रुपए से बढ़कर 33 रुपए हो गई है. अमूल गोल्ड एक लीटर की कीमत 66 रुपए हो गई है. पहले इसकी कीमत 64 रुपए प्रति लीटर थी. इसी तरह अमूल ताजा 500 एमएल की कीमत 26 से बढ़कर 27 रुपए हो गई है. अमूल शक्ति 500 एमएल की कीमत 29 रुपए से बढ़कर 30 रुपए हो गई है. अमूल ताजा छोटे पाउच को छोड़कर सभी के दाम दो रुपए प्रति लीटर बढ़ा दिए गए हैं.

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने देशभर में टोल दरों में औसतन पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी का फैसला लिया है. अब हाईवे पर चलने वाले वाहन चालकों को सोमवार यानी आज से अधिक पेमेंट करना होगा. एनएचएआई ने सोमवार की रात 12 बजे से दो महीने से पेंडिंग पड़ी हुई टोल दरों को लागू कर दिया है. देश में आम चुनाव के चलते आचार संहिता लगने के कारण एक अप्रैल से लागू होने वाली यह बढ़ोतरी रोक दी गई थी. इस सालाना संशोधन में औसतन पांच प्रतिशत के दायरे में रहने की संभावना है.

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments