Monday, March 23, 2026
No menu items!
Homeबिजनेसगूगल क्रोम के ये टॉप रहस्‍मय फीचर्स, आप भी जान लें

गूगल क्रोम के ये टॉप रहस्‍मय फीचर्स, आप भी जान लें

नई दिल्ली। गूगल क्रोम का इस्तेमाल दुनिया में तेजी से बढ़ रहा है। अरबों लोग इसका इस्‍तेमाल कर रहे हैं। मोबाइल से लेकर डेस्कटॉप तक पर गूगल क्रोम का उपयोग किया जा रहा है। गूगल क्रोम पर काम करने का आप भी अब अपना अंदाज बदलिए, क्योंकि गूगल क्रोम के कुछ ऐसे टिप्स और ट्रिक्स बता रहे हैं जो शायद आप नहीं जानते होंगे। इन्कॉग्निटो मोड में ब्राउजिंग करने के लिए Ctrl + Shift + N दबाएं। इस मोड में ब्राउजिंग इतिहास, कुकीज और कैश को स्टोर नहीं किया जाता है।

ये रहे टिप्‍स और ट्रिक्‍स

महत्वपूर्ण टैब्स को पिन करने के लिए टैब पर राइट-क्लिक करें और Pin tab चुनें। इससे टैब छोटा हो जाता है और गलती से बंद नहीं होता।

क्रोम का एड्रेस बार (जिसे Omnibox कहा जाता है) सर्च बार के रूप में भी काम करता है। आप इसमें कैल्कुलेशन, यूनिट कन्वर्जन और सीधे वेबसाइट्स को सर्च कर सकते हैं।

गूगल क्रोम में बिल्ट-इन पासवर्ड मैनेजर होता है, जो आपके लॉगिन क्रेडेंशियल्स को सुरक्षित रूप से स्टोर और मैनेज करता है। आप इसे सेटिंग्स में जाकर एक्सेस कर सकते हैं।

गूगल अकाउंट से साइन इन करें और अपने बुकमार्क्स, पासवर्ड्स, और एक्सटेंशन्स को सिंक करें ताकि आप किसी भी डिवाइस पर एक समान अनुभव प्राप्त कर सकें। इसकी मदद से आप दूसरे सिस्टम पर भी अपने पहले वाले सिस्टम के बुकमार्क, पासवर्ड, हिस्ट्री आदि को सिंक कर सकते हैं।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments