Monday, March 23, 2026
No menu items!
Homeखेलशॉट लगाने के बाद खिलाड़ी की लड़खड़ाकर गिरने से मौत, हार्ट अटैक...

शॉट लगाने के बाद खिलाड़ी की लड़खड़ाकर गिरने से मौत, हार्ट अटैक की आशंका

मुंबई। क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ी लड़खड़ाकर गिरा और उसकी मौत हो गई। शॉट मारने के बाद वह मैदान पर गिर पड़ा था। मीडिया रिपोर्ट्स में बल्लेबाज की मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है। सोशल मीडिया पर इसका दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

रिपोर्ट्स के अनुसार घटना मुंबई के काशीगांव की बताई जा रही है जिसकी फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि एक कंपनी की तरफ से क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया था। इस दौरान एक युवक जोरदार शॉट मारते ही अचानक मैदान पर गिर गया। जैसे बल्लेबाज नीचे गिरता है वहां मौजूद अन्य खिलाड़ी तुरंत उसके पास पहुंचते हैं। हालांकि, युवक दम तोड़ देता है। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गया।

यह पहली घटना नहीं है जब किसी खिलाड़ी की क्रिकेट मैच के दौरान मौत हुई। इससे पहले हाल ही में महाराष्ट्र का एक वीडियो चर्चा में आया था जिसमें एक बल्लेबाज के गुप्तांग में गेंद लगने के बाद वह मैदान पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा था। इसके बाद उसके दोस्तों ने उसे होश में लाने की कोशिश की लेकिन वे नाकाम रहे। घटना के बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments