श्रीनगर. बारामूला लोकसभा सीट पर जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवार व पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला को 65519 वोट मिले हैं. यहां से निर्दलीय उम्मीदवार अब्दुल राशिद शेख लगातार बढ़त बनाए हुए हैं. राशिद को 1,17,377 वोट मिले हैं. राशिद ने उमर अब्दुल्ला को 51858 वोटों से पीछे कर दिया है.
अनंतनाग राजौरी लोकसभा सीट में जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस (जेकेएनसी) के उम्मीदवार मियां अल्ताफ अहमद आगे चल रहे हैं. मियां अल्ताफ को 1,92,141 वोट मिले हैं. पूर्व सीएम व पीडीपी उम्मीदवार को 86,085 वोट मिले हैं. इस सीट पर महबूबा मुफ्ती करीब 1 लाख वोटों से पीछे चल रही हैं.
जम्मू में जुगल किशोर आगे
जम्मू लोकसभा सीट के शुरूआती रुझानों में भाजपा उम्मीदवार जुगल किशोर आगे चल रहे हैं. जुगल किशोर को 1,74,436 वोट मिले हैं. कांग्रेस उम्मीदवार रमन भल्ला को 1,31,473 वोट मिले हैं. कांग्रेस उम्मीदवार इस सीट पर अभी 42,963 वोटों से पीछे चल रहे हैं.
लद्दाख में निर्दलीय बाजी मारते दिख रहे
लद्दाख लोकसभा सीट के शुरुआती रुझानों में निर्दलीय उम्मीदवार मोहम्मद हनीफा आगे चल रहे हैं. निर्दलीय उम्मीदवार मोहम्मद हनीफा को 13,460 वोटों मिले हैं. कांग्रेस और बीजेपी के उम्मीदवार काफी पीछे चल रहे हैं. कांग्रेस उम्मीदवार त्सेरिंग नामग्याल को 3887 वोट और बीजेपी के उम्मीदवार ताशी ग्यालसन को 3489 वोट मिले हैं.
