Monday, March 23, 2026
No menu items!
Homeबिजनेसमुंबई में सिल्वर एग्जीबिशन,7 से 10 तक, इधर चांदी की मांग भी...

मुंबई में सिल्वर एग्जीबिशन,7 से 10 तक, इधर चांदी की मांग भी बढ़ रही

मुंबई। मुंबई में देश का दूसरा सबसे बड़ा सिल्वर एग्जीबिशन का आयोजन होने जा रहा है। हालांकि इस बीच चांदी की बढ़ती मांग है। इस एग्जीबिशन में लगभग 350 टन चांदी के आभूषणों का प्रदर्शन किया जाएगा। जहां ज्वेलर्स के साथ कारीगर और निवेशक भी शामिल होंगे।

चांदी की बढ़ती हुई मांग ने कारोबारियों, ज्वेलर्स और निवेशकों को भी आकर्षित किया है। इसी को ध्यान में रखते हुए मुंबई में 7 से 10 जून 2024 तक जियो कन्वेशन सेंटर बीकेसी मुंबई में देश एग्जिबिशन का आयोजन किया जा रहा है। यहां 800 रजिस्ट्रर बूथ्स के साथ ग्लोबल स्तर से ज्वेलर्स डिजाइनर भाग लेंगे।

बता दें, इस साल चांदी की कीमतों ने सोने से बेहतर प्रदर्शन किया है। पिछले कुछ समय से चांदी की बढ़ती मांग के कारण इसकी कीमत में अब तक 18 प्रतिशत की बढ़ोतरी आई है। चांदी की मांग प्रमुख उद्योगों में बढ़ी है। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, सोलार पैनल, मोबाइल फोन के निर्माण में चांदी का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर किया जाता है।
इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजे) राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ चेतन मेहता ने कहा कि यह केवल प्रदर्शनी ही नहीं यहां चांदी की ज्वेलरी की उत्कृष्ता को दर्शया जाएगा। यहां हम चांदी को केवल गहनों में नहीं निवेश के तौर पर भी शो केस करेंगे।

आईबीजे के सचिव सुरेंद्र मेहता ने बताया प्रदर्शनी में चांदी को बढ़ावा देने के लिए भी किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी में चांदी की कलाकृतियों का एक व्यापक संग्रह पेश किया जाएगा। गहनों के अलावा घरेलू सजावट, बारीक रूप से तैयार की गई कटलरी भी इसमें शामिल होगी। बता दें कि यहां 25000 रजिस्ट्रर विजिटर आने का अनुमान है। ज्वेलर्स, कारीगर, निवेशक और ग्राहक एक मंच पर होंगे। यहां प्रदर्शनी में आने वाले लोग सिल्वर के यूनिक पीस भी देख और खरीद सकते हैं। चांदी के इस एग्जिबिशन में लगभग 350 टन चांदी प्रदर्शित की जाएगी। बुधवार को मुंबई में चांदी का भाव 88,530 रुपये प्रति किलो रहा।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments