Wednesday, March 25, 2026
No menu items!
Homeबॉलीवुडअजय देवगन की फिल्म में अनिल कपूर 34 साल छोटी एक्ट्रेस रकुल...

अजय देवगन की फिल्म में अनिल कपूर 34 साल छोटी एक्ट्रेस रकुल संग करेंगे गलबहियां

मुंबई. बॉलीवुड में एक्‍टर की उम्र मायने नहीं रखती है. जबकि एक्‍ट्रेस की उम्र पर सवाल उठते रहते हैं. अब आप ही देख लो. 2019 में अजय की ‘दे दे प्यार दे’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स भी मिला था. अजय और रकुल के अलावा खबर है कि इस पिक्चर में अनिल कपूर और आर माधवन की भी एंट्री हो चुकी है. रिपोर्ट की मानें तो अजय देवगन की इस फिल्म की 3 जून को मुंबई में मुहूर्त पूजा हो चुकी है, साथ ही फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है. रकुल प्रीत सिंह ने कुछ दिन पहले एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था कि फेवरेट सेट पर वापसी.

जब अनिल कपूर के फिल्म में होने की खबर सामने आई तो उनके रोल को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई. कहा जा रहा था कि ‘दे दे प्यार दे 2’ में अनिल रकुल के पिता के रोल में नजर आएंगे. लेकिन अब ताजा रिपोर्ट की मानें तो 67 साल के अनिल कपूर पिता नहीं बल्कि प्रेमी के रोल में हैं. अनिल और रकुल के बीच फिल्म में रोमांस दिखाया जाएगा. एक्ट्रेस पिक्चर में अनिल कपूर और अजय देवगन दोनों के साथ रोमांस करेंगी.

दे दे प्यार दे की बात करें तो इसकी कहानी 50 साल के एक आदमी के 20 साल की उम्र की लड़की से प्यार करने की थी. ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि दूसरे पार्ट की कहानी क्या होगी. हालांकि अभी तक अनिल और रकुल के रोल को लेकर किसी भी तरह की कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन 67 साल की उम्र में अनिल को इश्क लड़ाता देखना काफी मजेदार होने वाला है.

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments