Thursday, April 16, 2026
No menu items!
Homeखेलरोहित शर्मा प्रैक्टिस सेशन में एक बार फिर हुए चोटिल, PAK के...

रोहित शर्मा प्रैक्टिस सेशन में एक बार फिर हुए चोटिल, PAK के साथ मैच से पहले बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन

नई दिल्‍ली । इंडिया वर्सेस पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले से पहले भारतीय फैंस के लिए थोड़ी परेशान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि इस महामुकाबले से एक दिन पहले प्रैक्टिस सेशन के दौरान रोहित शर्मा फिर चोटिल हो गए हैं। खबर है कि शुक्रवरा को प्रैक्टिस सेशन के दौरान रोहित शर्मा के बाएं हाथ के अंगूठे पर गेंद लगी है, हालांकि मेडिकल असिस्टेंस लेने के बाद रोहित शर्मा ने दोबारा प्रैक्टिस करना शुरू कर दिया था। बता दें, बीते एक हफ्ते में रोहित शर्मा यह दूसरी बार चोटिल हो रहे हैं। टी20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े इवेंट के दौरान रोहित शर्मा को यूं चोटिल होता देख फैंस डरे हुए हैं।

इससे पहले आयरलैंड के खिलाफ लगी थी चोट

रोहित शर्मा को इससे पहले आयरलैंड के खिलाफ कंधे में चोट लगी थी। बल्लेबाजी के दौरान एक गेंद उनके कंधे पर जा लगी थी, हालांकि वह फिर भी मैदान पर डटे रहे थे। रोहित शर्मा ने उस मैच में अर्धशतक जड़ जब भारत को जीत की दहलीज के करीब पहुंचा दिया तब उन्होंने मैदान छोड़ने का फैसला किया। रोहित शर्मा ने मैच के बाद बताया कि उनके कंधे में दर्द है और वह टूर्नामेंट की शुरुआत में कोई रिस्क नहीं लेना चाहते हैं। अब उनके अंगूठे में लगी चोट ने फैंस की धड़कने और बढ़ा दी है।

नेट सेशन के दौरान रोहित शर्मा के अंगूठे पर गेंद लगी

रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को नेट सेशन के दौरान रोहित शर्मा के अंगूठे पर गेंद लगी, जिसके बाद टीम के मेडिकल स्टाफ ने तुरंत उसका इलाज शुरू किया। गेंद रोहित के अंगूठे पर लगने के बाद उन्होंने अपने दस्ताने उतारकर चोट का इलाज करवाया और मेडिकल टीम मैदान पर पहुंची और भारतीय कप्तान की जांच की। जांच के बाद भारतीय कप्तान ने नेट पर पूरी ताकत से अभ्यास शुरू किया।

जानलेवा है न्यूयॉर्क की पिच

इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मुकाबला न्यूयॉर्क के उसी मैदान पर खेला जाना है, जहां भारत ने अपना पहला मैच आयरलैंड के खिलाफ खेला था। इस मैदान की पिच जानलेवा है। गेंद के असमतल उछाल के कारण कई बल्लेबाज इस टूर्नामेंट के दौरान चोटिल हुए हैं जिसमें भारत के रोहित शर्मा और ऋषभ पंत शामिल हैं। इस पिच की आलोचना होने के बावजूद आईसीसी इसी मैदान पर मुकाबले कराने पर अडिग है।

गेंदबाजों के लिए मददगार पिच

न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में अभी तक कुल तीन मुकाबले खेले गए हैं जिसमें एक भी बार 150 रन का आंकड़ा पार नहीं हुआ है, वहीं पहले दो मैचों में तो टीमें 100 रन भी नहीं बना पाई थी। गेंदबाजों के लिए मददगार इस पिच पर इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मुकाबला भी लो स्कोरिंग हो सकता है।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments