Wednesday, March 25, 2026
No menu items!
Homeबॉलीवुडवागले की दुनिया के सितारों ने सिद्धिविनायक मंदिर में टेका मत्था, 1000...

वागले की दुनिया के सितारों ने सिद्धिविनायक मंदिर में टेका मत्था, 1000 एपिसोड्स हुए पूरे

मुंबई। वागले की दुनिया के एक हजार एपिसोड्स पूरे हो चुके हैं। धारावाहिक के हजार एपिसोड पूरे होने पर इसके कास्ट ने सिद्धिविनायक मंदिर में अपना माथा टेका। इस दौरान सुमित राघवन, भारती अचरेकर, चिन्मयी साल्वी, शीहान कपाही, परिवा प्रणति, अंजन श्रीवास्तव और अन्य मौजूद रहे। बता दें कि सोनी सब पर प्रसारित होने वाले इस शो के तीन साल भी पूरे हो चुके हैं। सिद्धिविनायक मंदिर के बाहर सभी ने मीडिया से बातचीत की और तस्वीरें खिंचवाई। इस दौरान अभिनेता सुमित राघवन ने एक हजार एपिसोड्स पूरे होने पर कहा कि लोगों का मनोरंजन करना हमारी जिम्मेदारी है। हमने जो मुकाम हासिल किया है, उसे बरकरार रखना हमारी जिम्मेदारी है।

वागले की दुनिया धारावाहिक सोनी सब पर फरवरी 2021 से शुरु हुआ। अपनी कॉमेडी और आम आदमी के जीवन संघर्षों को दिखाकर धारावाहिक ने दर्शकों के दिल में विशेष स्थान बनाया। इस शो में एक साथ तीन पीढ़ियों के नजरिए को दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया गया है। वागले की दुनिया कूरियर कंपनी के मैनेजर राजेश श्रीनिवास वागले के दैनिक संघर्षों को दिखाती है, जो मध्यम वर्ग के व्यक्ति की तरह विवेक से जीवन जीते हैं।

इस धारावाहिक में तीन पीढ़ियों और कई परिवारों के लोगों के रोजमर्रा के संघर्षों को, उनके अलग-अलग नजरिए से, एक ही परिवार के सदस्यों के माध्यम से दिखाया गया है। सभी पात्र अपने बीच के संघर्ष को दूर करने की कोशिश करते हैं और एक साथ काम करते हैं। धारावाहिक के ज्यादातर एपिसोड्स में हास्य और भावनाओं के माध्यम से एक सामाजिक संदेश देने का प्रयास किया गया है। बता दें कि इस धारावाहिक के पात्र आर के लक्ष्मण के कार्टून के पात्रों से प्रेरित हैं।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments