Friday, March 27, 2026
No menu items!
Homeक्राइमरीवाः फोन नहीं उठाने पर युवक ने प्रेमिका को घर में घुसकर...

रीवाः फोन नहीं उठाने पर युवक ने प्रेमिका को घर में घुसकर मारी गोली

भोपाल (Bhopal)। रीवा में सोमवार शाम को एक युवक ने अपनी प्रेमिका को घर में घुसकर गोली मार दी। उसने युवक का फोन रिसीव नहीं किया था, जिसके बाद आरोपित ने इस वारदात को अंजाम दिया। गोली युवती के कंधे में फंसी हैं। उसे रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। आरोपित युवक का नाम आदर्श पांडेय बताया जा रहा है। वह अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार शाम करीब पांच बजे की है। वारदात के समय युवती और उसका भाई घर में अकेले थे। आरोपित स्कूटी से प्रेमिका के घर पहुंचा था। स्कूटी को घर के बाहर खड़ा कर वह अंदर घुसा। तभी युवती का भाई सामने आ गया। आरोपी उसके भाई को धक्का मारकर प्रेमिका के कमरे तक पहुंच गया। प्रेमिका के कमरे में पहुंचते ही आरोपी ने कहा कि तुम मेरा फोन क्यों नहीं उठा रही हो। इसके बाद वह अभद्रता करने लगा और पिस्टल निकालकर गोली मारने की धमकी देने लगा। कुछ देर बाद ही उसने गोली मार दी। इसके बाद आरोपी तेजी से बाहर भागा। जाते वक्त स्कूटी घर के बाहर ही छोड़ गया।

घटना के बाद युवती के नाबालिग भाई ने तत्काल मां को सूचना दी। मां घर पहुंची। देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई। परिजन वहां से युवती को अस्पताल लेकर गए। इसी बीच एक दूसरी युवती आई और आरोपित की स्कूटी लेकर चली गई।

डीआईजी साकेत पांडेय ने बताया कि आरोपी की पहचान कर ली गई है। एक राउंड फायर होने की बात सामने आई है। आदर्श पांडेय आपराधिक प्रवृत्ति का है। उसके खिलाफ शहर के कई थानों में मामले दर्ज हैं। आदर्श ने जिस पिस्टल से फायर किया है, वह भी अवैध थी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपित की तलाश की जा रही है।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments