Sunday, May 10, 2026
No menu items!
Homeराष्ट्रीयकठुआ मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने दूसरे आतंकी को किया ढेर, हथियार...

कठुआ मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने दूसरे आतंकी को किया ढेर, हथियार के साथ नकदी बरामद

हीरानगर/कठुआ। जम्मू संभाग के जिला कठुआ की तहसील हीरानगर के गांव सैडा सोहल में बुधवार को दूसरे दिन भी आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। सुबह से शुरू की गई इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने दूसरे आतंकी को भी ढेर कर दिया है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि बाकी है। सुरक्षा बलों ने हथियार और नकदी बरामद की है। पुलिस, एसओजी, सीआरपीएफ, सेना के जवान इलाके को घेरे हुए तलाशी ले रहे हैं।

बताया जा रहा है कि ड्रोन से भी घटनास्थल पर नजर रखी जा रही थी। इसी दौरान आतंकी की मौजदूगी का पता चला। इसके बाद शुरू हुई गोलीबारी में आतंकवादी को मार गिराया गया। सुरक्षाकर्मी धीरे-धीरे घेरा और छोटा करते गए। खुद को घिरता हुए देख आतंकी ने सुबह दस बजे के करीब फिर गोलीबारी की। इसके जवाब में मुठभेड़ शुरू हुई। बाद में आतंकी को मार गिराया गया।

इससे पहले मंगलवार रात कठुआ की तहसील हीरानगर की गांव सोहले सैडा में आतंकियों ने एक घर में दबिश दी। आतंकियों की फायरिंग में एक व्यक्ति घायल हो गया। उधर, लोगों ने सुरक्षा बलों को सूचना दी। आतंकियों की पुलिस से हुई मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी आतंकी मार गिराया गया। आतंकियों की तलाश में ऑपरेशन शुरू हुआ। मौके पर पुलिस, सेना, एसओजी, सीआरपीएफ की टीमें पहुंच गई। इलाके की घेराबंदी कर ली गई। अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। अलसुबह करीब तीन बजे यहां आतंकियों के साथ मुठभेड़ में एक सीआरपीएफ का जवान घायल हो गया, जिसे तुरंत इलाज के लिए हीरानगर उपजिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन जवान कबीर दास को बचाया नहीं जा सका।

रात में मौके पर पहुंचे डीआईजी और एसएसपी की गाड़ी पर भी आतंकियों ने गोलियां बरसाईं। हालांकि इस हमले में दोनों अधिकारी किसी तरह जान बचाने में सफल रहे। सुबह होते ही एक बार फिर यहां ऑपरेशन में तेजी लाई गई। आतंकियों की तलाश के लिए ड्रोन की भी मदद ली गई। एडीजीपी जम्मू मौके पर पहुंचे। वह ऑपरेशन पर करीब से निगरानी बनाए हुए हैं।

सुरक्षा बलों ने चल रही मुठभेड़ स्थल के आसपास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। अधिकारी के अनुसार, बरामद हथियारों और गोला-बारूद में 30 राउंड वाली तीन मैगजीन, 24 राउंड वाली एक अन्य मैगजीन, अलग-अलग पॉलीथीन में 75 राउंड, तीन ग्रेनेड, एक लाख रुपये की करेंसी (500 रुपये के 200 नोट), खाने-पीने का सामान (पाकिस्तान में बनी चॉकलेट, सूखे चने और बासी रोटियां), पाकिस्तान में बनी दवाइयां और इंजेक्शन (दर्द निवारक), एक सिरिंज, ए4 बैटरी के 2 पैक और टेप में लिपटा एक हैंडसेट जिसमें एंटीना और हैंडसेट से लटके दो तार शामिल हैं।

जम्मू में तीन दिनों में यह तीसरी आतंकी हमला है, पहले रियासी में तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस पर आतंकवादियों ने गोलीबारी की थी जिसमें नौ यात्री मारे गए थे। फिर कठुआ में आतंकवादियों ने गोलीबारी की, जिसमें एक नागरिक घायल हो गया। इसके बाद डोडा में पुलिस नाके पर हमला किया है। जम्मू संभाग में आतंकी वारदातों में इजाफा हुआ है।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments