Saturday, February 28, 2026
No menu items!
Homeराष्ट्रीयचार-छह महीने इंतजार करें, मैं राज्‍य की सरकार बदल दूंगा; बारामती में...

चार-छह महीने इंतजार करें, मैं राज्‍य की सरकार बदल दूंगा; बारामती में शरद पवार का बड़ा दावा

नई दिल्‍ली । देश में हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections)में इंडिया गठबंधन(India Coalition) ने बीजेपी के नेतृत्व (The BJP leadership)वाले एनडीए(NDA) के लिए बड़ी चुनौती(big challenge) पेश की है। एनडीए ने बहुमत हासिल किया, लेकिन INDIA को भी 235 सीटों पर जीत मिली है। महाराष्ट्र में भी विपक्षी खेमे ने शानदार प्रदर्शन किया। इस बीच 48 में से 41 सीटों पर जीत हासिल की। लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र की राजनीति के दो बड़े नेता उद्धव ठाकरे और शरद पवार को पार्टी में विभाजन का सामना करना पड़ा। हालांकि चुनाव नतीजे उनके पक्ष में आने से वह काफी गदगद हैं और अगला विधानसभा चुनाव में एनडीए को हराने का दंभ भर रहे हैं।

3-6 महीने इंतजार करें, मैं सरकार बदलना चाहता हूं: शरद पवार

उद्धव ठाकरे और शरद पवार ने अपनी पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव की तैयारी करने का आदेश दिया है। शरद पवार ने पहले ही अपने दौरे शुरू कर दिए हैं। पवार ने अलग-अलग गांवों में किसानों और ग्रामीणों के साथ बैठकें शुरू कर दी हैं। इस बीच शरद पवार में किसानों और ग्रामीणों से बातचीत की और कहा, ”चार-छह महीने इंतजार करें, मैं राज्य में सरकार बदलना चाहता हूं। किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए सभी को सड़कों पर उतरना होगा।”

सूखा प्रभावित किसानों से बातचीत की

शरद पवार ने पुरंदर तालुका के कोलविहिरा में सूखा प्रभावित किसानों से बातचीत की। इस बार उन्होंने कहा, ”आप चार-छह महीने इंतजार कीजिए, मैं राज्य सरकार बदलना चाहता हूं। जब तक यह सरकार नहीं बदलेगी, हम किसानों के लिए जो नीतियां चाहते हैं उन्हें लागू नहीं कर सकते। जब सरकार बदलेगी तो हम किसानों के लिए काम करेंगे।”

चार से छह महीनों में नीति-निर्माण का अधिकार हमें सौंप देना चाहिए

पवार ने कहा कि उन्हें नहीं लगता है कि वर्तमान शिवसेना-भाजपा-राकांपा सरकार इन समस्याओं को समझती भी है। विधानसभा चुनावों की ओर इशारा करते हुए पवार ने कहा, “अगर हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आपको अगले चार से छह महीनों में नीति-निर्माण का अधिकार हमें सौंप देना चाहिए।”

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments