Thursday, April 16, 2026
No menu items!
HomeखेलT-20 World Cup: बारिश ने बिगाड़ा खेल, गीले मैदान कारण भारत vs...

T-20 World Cup: बारिश ने बिगाड़ा खेल, गीले मैदान कारण भारत vs कनाडा मैच रद्द

नई दिल्ली (New Delhi)। टी-20 विश्व कप 2024 (T20 World Cup 2024) के 33वें मैच में भारतीय क्रिकेट टीम (Indian cricket team) का सामना कनाडा (Canada) से होना था, लेकिन गीले मैदान (Wet grounds) के कारण इसे रद्द कर दिया गया। दोनों टीमों को 1-1 दे दिया गया है। इसके साथ ही भारत ने गुप-A में शीर्ष स्थान के साथ ग्रुप चरण समाप्त किया है। भारत का अब सुपर-8 में पहला मुकाबला अफगानिस्तान क्रिकेट टीम से होगा।

फ्लोरिडा में पिछले कई दिनों से तूफान और तेज बारिश का दौर जारी है। इस मैच पर शुरुआत से मौसम का खतरा मंडरा रहा था। वहां पिछले चार से दिन से हो रही बारिश के बाद मैदान पूरी तरह से गीला हो गया था। यही कारण रहा की निर्धारित समय पर टॉस नहीं हो सका। इसके बाद अम्पायर्स और मैच रैफरी ने रात 9 बजे तक 2 बार मैदान का निरीक्षण किया, लेकिन मैदान की स्थिति में सुधार नहीं हुआ। ऐसे में अंपायर्स और मैच रैफरी ने मैच रद्द कर दिया।

मैच रद्द होने के बाद भारतीय टीम 4 मैचों में 3 जीत और 7 अंकों (+1.137) के साथ पहले स्थान पर रही है। इसी तरह USA क्रिकेट टीम 4 मैचों में 2 जीत और 5 अंकों (+0.127) के साथ दूसरे पायदान पर रही है। फिलहाल कनाडा टीम कनाडा टीम 4 मैचों में 1 जीत, 2 हार और 3 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर है, लेकिन पाकिस्तान और आयरलैंड का एक-एक मैच बाकी होने से इसमें उतार-चढ़ाव हो सकता है।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments