Sunday, April 5, 2026
No menu items!
Homeबिजनेससोने की कीमतों में लौटी तेजी, चांदी भी चमकी

सोने की कीमतों में लौटी तेजी, चांदी भी चमकी

नई दिल्‍ली । सोने-चांदी की कीमतों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखने को मिली है। घरेलू वायदा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के भाव हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे।

एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुरुआती कारोबार में 5 अगस्त 2024 की डिलीवरी वाला सोना 0.22 फीसदी या 158 रुपये की बढ़त के साथ 71,608 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, वैश्विक बाजार में भी सोने के भाव हरे निशान पर ट्रेड करते दिखाई दिए। कमोडिटी मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, पॉजिटिव यूएस रिटेल सेल्स डेटा की उम्मीदों में सोने की कीमतों में तेजी आ रही है। साथ ही आज यूएस फेड मेंबर की स्पीच भी होनी है। इससे रेट कट को लेकर संकेत मिल सकते हैं।

चांदी की कीमतों में तेजी

सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी मंगलवार सुबह तेजी देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर 5 जुलाई 2024 की डिलीवरी वाला चांदी 0.30 फीसदी या 270 रुपये की बढ़त के साथ 89,090 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी। वहीं, 5 सितंबर 2024 की डिलीवरी वाली चांदी 0.29 फीसदी या 263 रुपये की बढ़त के साथ 91,095 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी।

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में मंगलवार सुबह तेजी देखने को मिली है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक भाव 0.37 फीसदी या 8.50 डॉलर की बढ़त के साथ 2,337.50 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सोना वायदा 0.09 फीसदी या 2.05 डॉलर की बढ़त के साथ 2320 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

चांदी के वैश्विक भाव मंगलवार को सपाट ट्रेड करते दिखे। कॉमेक्स पर चांदी 0.32 फीसदी या 0.09 डॉलर की बढ़त के साथ 29.49 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी। वहीं, चांदी हाजिर 0.22 फीसदी या 0.06 डॉलर की गिरावट के साथ 29.40 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments