Tuesday, March 24, 2026
No menu items!
Homeबॉलीवुडहनी सिंह ने शराब पीकर सोनाक्षी के पति को दी धमकी? ठीक...

हनी सिंह ने शराब पीकर सोनाक्षी के पति को दी धमकी? ठीक से नहीं रखा तो देख लेंगे…

मुंबई. शॉटगन शत्रुघ्‍न सिन्‍हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल हमेशा के लिए एक दूसरे के पल्‍ले से बंध गए हैं. दोनों ने बीते रोज़ अपने दोस्तों और परिवारवालों की मौजूदगी में सिविल मैरिज की. शादी के बाद सोनाक्षी और जहीर ने मुंबई में ही एक शानदार रिसेप्शन रखा. उनके इस वेडिंग रिसेप्शन में हिंदी सिनेमा के तमाम बड़े सितारे पहुंचे. रिसेप्शन में पहुंचने वालों में रैपर और सिंगर हनी सिंह भी थे. हनी सिंह सोनाक्षी के बेहद करीबी दोस्त हैं. अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है.

पैपाराज़ी विरल भयानी के इंस्टाग्राम पेज पर हनी सिंह का वीडियो शेयर किया गया है. वीडियो में हनी सिंह सॉल्ट एंड पेपर लुक में नज़र आ रहे हैं. इस दौरान वो पैपाराज़ी को देखते ही भागते हुए उनके पास आते हैं. पहले तो वो पैपाराज़ी से मज़ाक करते हैं. इसके बाद वो किसी क्लोदिंग ब्रांड को नहीं पहनने की सलाह देते हैं. इसके बाद वो सोनाक्षी के बारे में बात करते हैं.

इस दौरान हनी सिंह मजाक-मजाक में जहीर इकबाल को धमकी भी दे देते हैं. शराब पीने के सवाल पर हनी सिंह कहते हैं, सच बताऊं आज मैं इतना खुश था. मैंने डेढ़ साल से शराब नहीं पी थी, लेकिन आज मैंने बहुत शराब पी. मेरी मम्मी ये वीडियो देखेंगी तो मेरे को बहुत गालियां पड़ेंगी. लेकिन मैंने दारू पी है आज.

हनी सिंह ने आगे कहा, इतना मैं खुश हूं. मेरी बेस्ट फ्रेंड की शादी थी आज. उसे बहुत अच्छा लड़का मिला है जहीर. वो बहुत प्यारा शख्स है. मैं उससे तीन साल पहले मिला था. वो शानदार बंदा है. मैं उम्मीद करता हूं कि वो उसे (सोनाक्षी को) खुश रखेगा. नहीं तो हम देख लेंगे उसको.

सोनाक्षी और जहीर के रिसेप्शन में उनके कई करीबी दोस्त पहुंचे. डीजे गणेश ने पहले ही बता दिया था कि इस रिसेप्शन में करीब 1000 लोगों को दावत दी गई है. मुंबई के बैस्टियन रेस्टोरेंट में हुए इस वेडिंग रिसेप्शन में काजोल, रवाना टंडन, संजय लीला भंसाली, अदिती राव हैदरी, हुमा कुरैशी साकिब सलीम जैसे कई लोग दिखाई दिए. सलमान खान का पूरा परिवार भी रिसेप्शन में नज़र आया. हालांकि सलमान सबसे आखिर में अलग दरवाज़े से आए.

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments