Thursday, April 16, 2026
No menu items!
Homeबॉलीवुडगुजरात दंगों पर फिल्म ला रहे हैं रणवीर शौरी, गोधरा’ का ट्रेलर...

गुजरात दंगों पर फिल्म ला रहे हैं रणवीर शौरी, गोधरा’ का ट्रेलर रिलीज

मुंबई । गोधरा’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म को बिग बॉस ओटीटी-3 के रणवीर शौरी लीड कर रहे हैं। रणवीर के अलावा इस फिल्म में मनोज जोशी, हितु कनोडिया, डेनिसा घुमरा, गणेश यादव, मकरंग शुक्ला और राजीव सुरती भी हैं। ये फिल्म 12 जुलाई के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी। आइए जानते हैं कि गुजरात दंगों पर आधारित इस फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद जनता क्या बोल रही है।

‘गुजरात दंगों का सत्य जानना है तो…’

इस फिल्म का निर्देशन एमके शिवाक्ष ने किया है। एक मिनट 34 सेकंड के ट्रेलर की शुरुआत अनाउंसमेंट से होती है और फिर गोधरा कांड का दृश्य दिखाया जाता है। रणवीर शौरे कोर्ट में कहते हैं, ‘साबरमती ट्रेन को जलाया नहीं गया था सर। ट्रेन को जलने दिया गया था। प्रशासन सिर्फ एक कहानी बना रहा है अपनी गैरजिम्मेदारी को कवर करने के लिए। जब वो अटैक हुआ तो आरपीएफ कहां थी? गलती से जब उस ट्रेन में आग लग गई तो फायर ब्रिगेड कहां था। ये एक्सीडेंट नहीं…।’ यहां देखिए ट्रेलर।

क्या बोल रही है जनता?

ट्रेलर देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, ‘रणवीर तो बोल रहा था कि उसके पास काम नहीं है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘प्रोपेगेंडा फिल्म को रिलीज करने का बहुत सही समय चुना है। इधर बिग बॉस की वजह से रणवीर लाइमलाइट में रहेगा और उधर फिल्म थिएटर्स में रिलीज होगी।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘एक और प्रोपेगेंडा फिल्म आ रही है।’ चौथे यूजर ने लिखा, ‘ट्रेलर तो काफी अच्छा लग रहा है।’ पांचवें यूजर ने लिखा, ‘मजा आएगा। ये फिल्म शांति दूतों के काले कारनामों को उजागर करेगी।’

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments