Monday, March 23, 2026
No menu items!
Homeखेलपेरिस ओलंपिक के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम का ऐलान, हरमनप्रीत संभालेंगे...

पेरिस ओलंपिक के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम का ऐलान, हरमनप्रीत संभालेंगे कमान

नई दिल्‍ली । हॉकी इंडिया ने बुधवार को पेरिस 2024 ओलंपिक के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम का ऐलान कर दिया। 16 सदस्यीय स्क्वॉड की कमान अनुभवी ड्रैग-फ्लिकर और डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह के हाथों में ही रहेगी। हरमनप्रीत तीसरे बार ओलंपिक में उतरेंगे। उन्होंने 2016 रियो ओलंपिक में भारतीय टीम के सबसे युवा सदस्य के रूप में डेब्यू किया था और फिर 2020 टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने में योगदान दिया। बता दें कि पेरिस ओलंपिक का आयोजन 26 जुलाई से 11 अगस्त तक होना है।

टीम के पांच खिलाड़ी पहली बार ओलंपिक खेलेंगे

मिडफील्डर हार्दिक सिंह उपकप्तान होंगे। टीम में पांच ऐसे खिलाड़ी हैं, जो पहली बार ओलंपिक में खेलेंगे। इस लिस्ट में जरमनप्रीत सिंह, संजय, राज कुमार पाल, अभिषेक और सुखजीत सिंह का नाम शामिल है। पीआर श्रीजेश एकमात्र गोलकीपर हैं। अनुभवी श्रीजेश और मिडफील्डर मनप्रीत सिंह चौथी बार ओलंपिक में हिस्सा लेंगे। वहीं, गोलकीपर कृष्ण बहादुर पाठक, मिडफील्डर नीलकांत शर्मा और डिफेंडर जुगराज सिंह को अल्टरनेट एथलीट के रूप में रखा गया है।

हर खिलाड़ी पेरिस में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगा: कोच क्रेग फुल्टन

भारतीय स्क्वॉड के सिलेक्शन पर मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने कहा, “पेरिस ओलंपिक की टीम के लिए चयन प्रक्रिया हमारे खिलाड़ियों में मौजूद प्रतिभा की गहराई के कारण अविश्वसनीय रूप से प्रतिस्पर्धी थी। हालांकि, मुझे विश्वास है कि चुना गया हर खिलाड़ी पेरिस में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगा।” उन्होंने आगे कहा, ”यह टीम अनुभवी खिलाड़ियों और होनहार युवा प्रतिभाओं का एक परफेक्ट मिश्रण है, जो हमें आगे की चुनौतियों से निपटने के लिए आवश्यक बहुमुखी प्रतिभा और ऊर्जा प्रदान करती है। हमारा ध्यान एक ऐसी टीम बनाने पर रहा जो विभिन्न खेल शैलियों और स्थितियों के अनुकूल ढल सके। मुझे विश्वास है कि हमने इसे हासिल कर लिया है।”

पेरिस 2024 ओलंपिक के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम

गोलकीपर: पीआर श्रीजेश

डिफेंडर: जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, हरमनप्रीत सिंह, सुमित, संजय

मिडफील्डर: राजकुमार पाल, शमशेर सिंह, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद

फॉरवर्ड: अभिषेक, सुखजीत सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, मंदीप सिंह, गुरजंत सिंह

अल्टरनेट एथलीट: नीलकांत शर्मा, जुगराज सिंह, कृष्ण बहादुर पाठक

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments