Tuesday, March 24, 2026
No menu items!
Homeबॉलीवुड1200 लोगों की टीम और 1 महीने का शेड्यूल, अक्षय कुमार की...

1200 लोगों की टीम और 1 महीने का शेड्यूल, अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल की शूटिंग

मुंबई. अक्षय कुमार के पास फिलहाल 7-8 फिल्में मौजूद हैं, जिनपर वह एक के बाद एक काम किए जा रहे हैं. इनके अलावा भी उनका नाम कई और प्रोजेक्ट्स के साथ जोड़ा जा रहा है, इसी बीच अक्की एक बार फिर कॉमेडी करते हुए नजर आने वाले हैं. एक्टर की मल्टी स्टारर फिल्म वेलकम टू द जंगल लगातार चर्चा का हिस्सा बनी हुई है. इस फिल्म को अहमद खान डायरेक्ट कर रहे हैं और फ़िरोज़ नाडियाडवाला प्रोड्यूसर कर रहे हैं.

‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी का ये तीसरा पार्ट होने वाला है. इसी बीच पता चला है कि कश्मीर में ‘वेलकम टू द जंगल’ का एक महीने का शूटिंग शेड्यूल तैयार किया है. इसके लिए फिल्म की स्टार कास्ट पूरी तरह से तैयार है. मुंबई में एक इवेंट अटेंड करने के बाद फिल्म की स्टार कास्ट कश्मीर के लिए रवाना हो जाएगी. फिल्म के शेड्यूल को बड़े पैमाने पर हाई-ऑक्टेन एक्शन सीन्स और खूबसूरत गानों के साथ शूट किया जाएगा.

‘वेलकम टू द जंगल’ के मेकर्स ने एक महीने के शेड्यूल के लिए जबरदस्त प्लानिंग की है. मेकर्स ने एक बड़ी प्रोडक्शन टीम और 1,200 लोगों की यूनिट के साथ कश्मीर जाने का फैसला किया है. इस एक महीने के अंदर फिल्म के बेहद जरूरी सीन्स शूट किए जाएंगे, जिनमें से कई सीन्स में मिल्ट्री हेलीकॉप्टरों, 250 मिल्ट्री कर्मियों, 350 सरकारी ऑफिर्स और 300 कश्मीरी स्थानीय लोगों के साथ-साथ एक हजार से अधिक लोगों इस शेड्यूल में शामिल किया जाएगा.

साल की मोस्ट अवेडेट फिल्मों में से एक, वेलकम टू द जंगल, जबरदस्त कॉमेडी फिल्म होने वाली है. प्रोड्यूसर्स ने हाल ही में एक पावर-पैक एक्शन सीक्वेंस के लिए मुंबई, लोनावाला, महाबलेश्वर और कई अन्य स्थानों से 200 घोड़ों और घुड़सवारों को बुलाया है. अक्षय कुमार फिल्म के लीड हीरो होंगे. उनके साथ संजय दत्त, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडीज, दिशा पटानी, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, मीका सिंह, राहुल देव जैसे और भी सितारे होंगे.

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments