Tuesday, March 24, 2026
No menu items!
Homeखेलटीम इंडिया ने एक और बना दिया वर्ल्‍ड रिकॉर्ड, वुमेंस टेस्ट में...

टीम इंडिया ने एक और बना दिया वर्ल्‍ड रिकॉर्ड, वुमेंस टेस्ट में पहली बार बने 600 रन

नई दिल्‍ली । भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक अविश्वसनीय वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। वुमेंस टेस्ट में पहली बार किसी टीम ने 600 रनों का आंकड़ा पार किया है। ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ते हुए टीम इंडिया अब वुमेंस टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाली टीम बन गई है। यहां तक कि अभी दूसरे दिन के पहले सेशन का खेल जारी है और टीम इंडिया के 5 ही विकेट गिरे हैं। साउथ अफ्रीका की हालत पूरी तरह से खराब है।

पहली बार किसी टीम ने 600 रनों का आंकड़ा पार

खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम ने 115 ओवरों में 5 विकेट खोकर 603 रन बना लिए हैं। महिला टेस्ट क्रिकेट में पहली बार किसी टीम ने 600 रनों का आंकड़ा पार किया है। अभी तक ऑस्ट्रेलिया के नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज था, जो उन्होंने इसी साल इसी टीम के खिलाफ बनाया था। साउथ अफ्रीका के खिलाफ फरवरी में ऑस्ट्रेलिया ने 575 रन बनाए थे। 9 विकेट खोने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने पारी घोषित कर दी थी।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments